फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फसल हमारी, दाम हमारा, लेकर रहेगे

फसल हमारी, दाम हमारा, लेकर रहेगे

Mon, 18 Feb 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
फसल हमारी, दाम हमारा, लेकर रहेगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। हिंदुस्तान निर्माण पार्टी के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर गांव धनतला के मंदिर परिसर में रविवार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया प्रधानमंत्री पर जमकर बरसे।

उन्होंने कि देश में आतंकवादी घटनाओं में सैनिक शहीद हो रहे हैं। देश का अन्न दाता और सीमाओं की सुरक्षा कर रहे जवान खतरे में हैं। पाकिस्तान से युद्ध में इतने सैनिक शहीद नहीं हुए जितने आतंकी घटनाओं में हो रहे हैं। कश्मीर में कानून था कि सुरक्षाबलों का काफिला सड़क से गुजरने के दौरान कोई अन्य वाहन नहीं आएगा। आठ दिन पहले यह कानून हटा दिया गया। इसी के परिणामस्वरूप 14 फरवरी को विस्फोटक से भरी कार छह घंटे सड़क पर खड़ी रही। उसे बाद में सीआरपीएफ के वाहन से टकरा दिया। जिसमें बड़ी संख्या में सैनिक शहीद हुए हैं। हमारे देश का प्रधानमंत्री बिना बुलाए पाकिस्तान जा रहा है। आतंकवादी सैनिकों पर गोलिया दाग रहे हैं यदि सैनिक आरोपी को जीप से बांध लेती है तो सरकार उस सैनिक को आरोपी घोषित कर देती है। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले सैनिकों को दोषी बनाया जाता है। वहीं, देश का किसान भी खुशहाल नहीं है। अधिकतर किसान कर्जदार हैं। किसान फसल तैयार करता है खुद और फसल का दाम तय करती है सरकार अब ऐसा नहीं चलेगा। अब फसल हमारी और दाम भी हमारा होगा। किसान की फसल की लागत का डेढ़ गुना मिलनी चाहिए। इस पर कानून बने। देश की संसद में बैठने वालों में किसान नहीं होगा तब तक ऐसा नहीं होगा। देश के किसान पर 12 लाख करोड़ रुपये कर्ज में दबे हैं। यह कर्ज सरकार ने किसान की फसल का दाम नहीं दिया इसलिये है। सरकार की नीतियों के कारण ही कर्ज है। जिसमें कर्ज की जिम्मेदारी भी सरकार की ही है। यदि किसान भाई इस चुनाव में उन्हें देश की राजगददी पर बैठाएं तो किसान एवं सरहद पर जवान सभी खुशहाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतराम सिंह ने की तथा संचालन कार्यक्रम के आयोजक महावीर भड़ाना ने किया। इस मौके पर श्रीकांत पाल, रणवीर सिंह, शिल्पी पटेल, कैलाश चपराना, विजय सैनी, आजाद भड़ाना, रामानुज पटेल, प्रेमशंकर गंगवार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
हिंदुस्तान निर्माण पार्टी का किसानों की समस्याओं को लेकर धनतला में कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed