{"_id":"5c647e38bdec224a620fe831","slug":"51550089784-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किनौनी शुगर मिल ने बकाया भुगतान गन्ना समितियों को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किनौनी शुगर मिल ने बकाया भुगतान गन्ना समितियों को भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल किनौनी यूनिट ने बुधवार को पेराई सत्र 2017-18 का बकाया गन्ने मूल्य भुगतान 15.36 करोड़ रुपये संबंधित गन्ना समितियों को मय एडवायज के भेज दिया है। मिल प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही नए पेराई सत्र का भुगतान समितियों को भेज दिया जाएगा।
किनौनी शुगर मिल के यूनिट हैड केपी सिंह ने बताया कि यूनिट से संबंधित गन्ना किसानों को पिछले पेराई सत्र का चार समितियों का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान भेज दिया है। पिछले पेराई सत्र के बकाया गन्ने का भुगतान मलियाना समिति को 6 करोड़ 14 लाख, दौराला 5 करोड़ 44 लाख, मलकपुर 2 करोड़ 89 लाख व मोदीनगर 99 लाख गन्ना समिति को मय एडवाइज भेज दिया है। इसके अतिरिक्त कमीशन संबंधित समितियों को भेज दिया है। हालांकि बागपत समिति का एक करोड़ 76 लाख इसी सप्ताह में भेज दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त चार समितियों को बकाया संपूर्ण भुगतान गन्ना समितियों को भेज दिया है। वहीं, चालू पेराई सत्र के चलते मंगलवार तक किनौनी चीनी मिल ने 1 करोड़ 1 लाख कुंतल गन्ने की पेराई करते हुए 11 प्रतिशत की औसत रिकवरी से 10 लाख 97 हजार कुंतल चीनी का उत्पादन किया है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक राजकुमार टाया ने बताया कि चालू पेराई सत्र के गन्ना भुगतान शीघ्र समितियों को भेजा जाएगा। मिल महाप्रबंधक ने किसानों से खेतों में बचे गन्ने की फसल को जल्द से आपूर्ति करने की अपील की।
मुख्य बातें
नए पेराई सत्र का भुगतान समितियों को जल्द भेजा जाएगा
प्रबंधन की किसानों से खेतों में बचे गन्ने की जल्द आपूर्ति करने की अपील