{"_id":"5c632c71bdec224bd41e2aa5","slug":"51550003313-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली श्रीराम छत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली श्रीराम छत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से निकली श्रीराम छत्र शोभायात्रा
- शहर सराफ से शुरू हुई शोभायात्रा रामलीला ग्राउंड मैदान स्थित श्रीराम मंदिर पर हुई संपन्न
मेरठ। मंगलवार को श्रीराम छत्र शोभायात्रा शहर भर से धूमधाम से निकली। शोभायात्रा का शुभारंभ मनीष शर्मा ने किया। शोभायात्रा दोपहर करीब दो बजे शहर सराफ से शुरू हुई। इसके बाद शोभायात्रा वैली बाजार, लाला का बाजार, कागजी बाजार, सराफ होते हुए अनाज मंडी, कबाड़ी बाजार, देहली गेट से ब्रह्मपुरी होते हुए रात करीब आठ बजे श्रीराम मंदिर रामलीला मैदान पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में 26 आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इन झांकियों में काली मां का अखाड़ा, कृष्ण रास, कृष्ण सुदामा, हनुमान जी, दुर्गा मां, साईं बाबा, राधा-श्याम और खाटू-श्याम आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में पांच बैंड शामिल हुए। भक्तों की भारी भीड़ भगवान के भजनों और आरती पर झूमते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा का छत्ररोहण जितेंद्र मणि शर्मा ने किया। भगवान का तिलक विजय बग्गा, राहुल अग्रवाल आदि ने किया। श्रीराम नाम प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष संत कुमार वर्मा, महामंत्री सर्वेश कुमार रस्तौगी, कोषाध्यक्ष राजीव माहेश्वरी, मुख्य संयोजक सुमित अग्रवाल, अनिल वर्मा, मानव मोहन, विशाल राठी, राजीव मुंदरा, रमेश राठी आदि मौजूद रहे।