{"_id":"5c365b2abdec2257036f891e","slug":"51547066154-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री चलने की सूचना मिली,जांच टीम को बंद मिली फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री चलने की सूचना मिली,जांच टीम को बंद मिली फैक्ट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। ग्राम बहादरपुर के सामने गंगनहर पटरी के निकट स्थित फैक्ट्री के संचालन के खिलाफ भाकियू ने आंदोलन छेड़ रखा है। भाकियू के जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी दबथुवा के नेतृत्व में मंगलवार को भाकियू ने डीएम कार्यालय पर डेरा डाला तो एसडीएम अमित कुमार एवं सीओ संतोष कुमार ने तुरंत मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री के संचालन को बंद करा दिया।
एसडीएम ने नोटिस जारी कर फैक्ट्री के संचालन से संबंधित तथा प्रदूषण नियंत्रण विभाग से जारी एनओसी संबंधी रिकार्ड दिखाने तक फैक्ट्री का संचालन बंद करने चेतावनी दी। उधर, किसी ने बुधवार को जिले एवं तहसील के अधिकारियों को फैक्ट्री का संचालन जारी रहने की शिकायत की। जिस पर एसडीएम अमित कुमार ने जांच के लिए टीम भेजी। उधर, फैक्ट्री के संचालन की सूचना पाकर भाकियू जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी दबथुवा भी मौके पर पहुंचे तो उन्हें फैक्ट्री बंद मिली। फैक्ट्री संचालक रविंद्र चौहान का कहना है कि अधिकारियों के आदेश से फिलहाल फैक्ट्री का संचालन बंद करा दिया है। वह तब तक नहीं चलेगी जब तक जांच पूरी नहीं हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व उन पर अवैध वसूली का दबाव बना रहे हैं, लेकिन उनके पास फैक्ट्री के संचालन को लेकर तमाम रिकार्ड उपलब्ध है। वह अधिकारियों के सामने पेश कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही संचालन शुरू किया जाएगा। कुछ लोग फैक्ट्री के फर्जी संचालन की शिकायत कर उन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
फैक्ट्री के संचालन की फर्जी सूचना जिले एवं तहसील स्तर पर दी गई। जांच के लिए टीम भेजी गई तो फैक्ट्री का संचालन बंद मिला। फर्जी शिकायत कर माहौल खराब करने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।-अमित कुमार भारतीय, एसडीएम सरधना
विज्ञापन
फैक्ट्री के संचालन की सूचना मिली थी मैं भी मौके पर गया तो फैक्ट्री बंद मिली। फैक्ट्री में धुआं निकलने जैसी कोई बात सामने नहीं आई, लेकिन फैक्ट्री के अंदर कुछ मजदूरों ने काम किया हो इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।-गजेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष भाकियू
फैक्ट्री के संचालन की फर्जी सूचना देकर या फैक्ट्री का संचालन मानक के अनुरूप नहीं होने का आरोप लगाकर कुछ लोग उन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है।-रविंद्र चौहान फैक्ट्री संचालक
मुख्य बातें
फैक्ट्री के संचालन की सूचना पाकर एसडीएम ने जांच टीम भेजी
भाकियू जिलाध्यक्ष ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली
एसडीएम ने रैनबसेरा का निरीक्षण किया
सरधना। नगर में बुधवार रात एसडीएम अमित कुमार ने रैनबसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें रैन बसेरा खुला मिला। उन्होंने तहसील एवं पालिका की टीम के साथ नगर में विभिन्न प्वाइंटों पर जहां पर अलाव जलाया जाता है, उनका भी निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई पर्यवेक्षक बृजपाल एवं लिपिक विपिन शर्मा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।