फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नंगलामल शुगर मिल के नंगली अब्दुल्ला गन्ना क्रय केन्द्र पर छठे दिन भी तौल बंद रही

नंगलामल शुगर मिल के नंगली अब्दुल्ला गन्ना क्रय केन्द्र पर छठे दिन भी तौल बंद रही

Sun, 30 Dec 2018 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नंगलामल शुगर मिल के नंगली अब्दुल्ला गन्ना क्रय केन्द्र पर छठे दिन भी तौल बंद रही
नंगली अब्दुल्ला के गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने बाधित कर रखी थी तौल
विज्ञापन

एडवांस गन्ना तौल को समायोजित करने को लेकर चल रहा था विवाद
माछरा।
नंगलामल शुगर मिल के नंगली अब्दुल्ला गन्ना क्रय केंद्र पर छठे दिन भी तौल बंद रही। पूरे दिन किसानों ने क्रय केंद्र पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान क्रय केंद्र पर पहुंचे शुगर मिल के गन्ना अधिकारी का किसानों ने घेराव किया। दोनो पक्षों की वार्ता में निर्णय हुआ कि किसी भी किसान का एडवांस मे गन्ना नही तौला जायेगा और नियमानुसार 500 से 600 कुंतल का इंडेंट जारी किया जायेगा।
माछरा के नंगली अब्दुल्ला मे नंगलामल शुगर मिल का गन्ना क्रय केन्द्र स्थित है। गेहूं आदि की बुवाई के मद्देनजर कुछ किसानों ने तौल लिपिक से सांठगांठ कर एडवांस मे गन्ना तौल करा लिया। शुगर मिल के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसका विरोध कर एडवांस गन्ने को गन्ना पर्चियों मे समायोजित कराने के उद्देश्य से गन्ना इंडेंट कम कर दिया और एडवांस गन्ना डालने वालों से एडवांस गन्ना को समायोजित करने का दवाब बनाकर 15 दिनों मे मात्र एक सप्ताह ही तौल दर्ज हुई।
विज्ञापन

इस मामले में अन्य किसानों ने इसका विरोध किया और पिछले छ: दिनों तक तौल नही होने दी। शनिवार को छठे दिन भी किसानों ने गन्ना तौल नही चलने दी और क्रय के ंद्र के तौल कांटे पर धरना देकर बैठ गये। दोपहर बाद शुगर मिल के गन्ना विभाग के अधिकारी नवीन कुमार क्रय केंद्र पर पहुंचे। किसानों ने उनका घेराव कर धरना प्रदर्शन स्थल पर ही बैठा लिया। इस दौरान दोनो पक्षों में खुलकर वार्ता हुई। जिसमे शुगर मिल के अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि वह एडवांस गन्ना नही तौलेंगे तथा अब तक जो क्रय केंद्र पर होता रहा है, वह नही चलेगा। नंगली अब्दुल्ला का नियमानुसार इंडेंट 500 से 600 कुंतल का आ रहा था वही आयेगा। इसके साथ ही पिछले एडवांस गन्ना को पर्चियों में समायोजित करना पडेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल अधिकारियों ने बताया कि एडवांस गन्ना प्रकरण को उन्होने डिप्टी सीसी जिला गन्ना अधिकारी एवं गन्ना समिति मेरठ के सचिव को भी अवगत करा रखा है। काफी देर जद्दोजहद के बाद वार्ता सफल रही और रविवार से तौल शुरू करने का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान क्रय केंद्र पर देवेंद्र त्यागी, उपेंद्र, विनोद कुमार, महेश शर्मा, राहुल त्यागी, महेश शर्मा, धर्मेश त्यागी, जीत्तू शर्मा, धीरज प्रताप त्यागी, नितिन, नरेश, भूल्लन त्यागी आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed