{"_id":"5bbbb37a867a55283b25eba3","slug":"51539027834-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के सन्नाटे को चीरती चीखों को अनुसनी कर गए पड़ोसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के सन्नाटे को चीरती चीखों को अनुसनी कर गए पड़ोसी
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। ईश्वर पुरी मेें हत्या की सूचना से लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। विशाल लुहारा की हत्या जिस मकान में हुई, उसमें और भी कई किराएदार रहते हैं। उन्होंने बताया कि उसके पास कुछ युवक आते व जाते थे। हमें उनसे कुछ लेना देना था और रविवार की रात्रि में चीख की आवाज सुनी है। हम लोग कमरे के अंदर सोते हैं। सुबह होने पर उन्हें हत्या होने की बात पता चली।
ईश्वरपुरी में विशाल जिस कमरे में किराये पर थे, वहा पर खून ही खून बिखरा पड़ा था और खून जम गया था। सोमवार को इसकी जानकारी मोहल्लेवासियों को मिली। सूचना पर एएसपी, सीओ और कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों के साथ पूछताछ की। सूचना मिलते ही मृतक के पिता महक सिंह और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे । युवक के पिता ने बताया कि कुछ माह पहले विशाल की गांव के कालू नामक युवक से मारपीट हो गई थी। इससे कालू रंजिश रखने लगा था और वह गांव मेें शराब की अवैध ब्रिकी करता है। कालू ने अपने दोस्त सिलाना निवासी मुशरफ को इस संबंध में बताया तो मुशरफ ने विशाल को कई बार मारने की धमकी दी, पिता ने चार को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। सीओ रमानन्द कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
एक साल पहले करंट से छोटे भाई की हुई थी मौत
बड़ौत। महक सिंह के तीन बेटे थे। एक साल पहले छोटे बेटे शेखर की एक साल पहले बिजली का करंट लगने से मौत हुई। अब केवल सागर ही बचा है, जो पॉलीटेक्निक का छात्र है। विशाल की हत्या पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ट्रक चालक के पास मिला विशाल का मोबाइल
बड़ौत। मृतक छात्र विशाल का मोबाइल एक ट्रक चालक पर मिलने की जानकारी मिली है, क्योंकि जब उनके परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो वह ट्रक चालक पर मिला। उस पर वह मोबाइल कैसा गया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।