{"_id":"5bb3baeb867a554f1b136738","slug":"51538505451-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी शुगर मिलों को मिले 104 करोड़ -bulandshahr","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी शुगर मिलों को मिले 104 करोड़ -bulandshahr
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी शुगर मिलों को मिले 104 करोड़
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए तरस रहे सहकारी चीनी मिलों के किसानों के यह राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वादे के मुताबिक जनपद की दोनों सहकारी शुगर मिलों के लिए करीब 104 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। डीसीओ का दावा है कि बुुधवार से दोनों सहकारी शुगर मिलों के किसानों के खाते में बकाया भुगतान पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसमें नानौता शुगर मिल को 69.55 करोड़ और सरसावा को करीब 34 करोड़ रुपये शासन से प्राप्त हुए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सहारनपुर में आगमन के दौरान किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र कराने का वादा किया था। उनके सहारनपुर आगमन के 48 घंटे में ही शासन ने सहारनपुर के किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान के लिए 104 करोड़ रुपये जारी कर दिए। डीसीओ के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए जनपद की दोनों सहकारी चीनी मिलों को मिले करीब 104 करोड़ रुपये को किसानों के खाते में भेजने की तमाम प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से किसानों के खाते में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की धनराशि पहुंचनी शुरू हो जाएगी। जारी की गई धनराशि में नानौता किसान सहकारी चीनी मिल को 69.55 करोड़ और सरसावा किसान सहकारी चीनी मिल को 34 करोड़ रुपये शामिल हैं। जबकि निजी क्षेत्र की शुगर मिलों ने भी सॉफ्ट लोन के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है। इसके बाद जिले की शुगर मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का ग्राफ कम होकर करीब 320 करोड़ रुपये रह जाएगा। इसके अलावा शीघ्र ही जिले की शुगर मिलों को 4.50 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से शासन से मिलने वाली वित्तीय सहायता के भी 21.55 करोड़ मिलने हैं। इनका उपयोग भी बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए होगा।
---------------------
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले की दोनों सहकारी चीनी मिलों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने के लिए करीब 104 करोड़ रुपये मिल गए हैं। इस धनराशि को किसानों के खाते में भेजने की तमाम औपचारिकताओं को भी पूरा कर लिया गया है। बुधवार से यह पैसा किसानों के खाते में पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसके बाद जनपद में बकाया गन्ना मूल्य लगभग 320 करोड़ रुपये रह जाएगा। निजी क्षेत्र की मिलें भी सॉफ्ट लोन के लिए अप्लाई कर रही हैं। जिससे उम्मीद है कि जल्द ही पूरे गन्ना मूल्य का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
--कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी।