{"_id":"5b68b6964f1c1bbd298b8175","slug":"51533589142-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्\nथा, जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस् था, जाम से जूझा शहर
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में फिर लगा जाम, लोग हुए परेशान
मेरठ। कांवड़ यात्रा में ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था बिगड़ी हुई है। सोमवार को शहर में अलग अलग-अलग स्थानों पर जाम लगा रहा। जाम की सबसे ज्यादा समस्या एनएच-58, मोदीपुरम, रुड़की रोड और दिल्ली रोड पर हुई। शाम होते ही पुलिस ने हाईवे को बंद करा दिया। इसके एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
हाईवे पर एक और कांविडयों का रैला है तो दूसरी और वाहनों का आवागमन शाम पांच बजे तक बंद नहीं हुआ था। जिस कारण शाम से ही एनएच-58 पर जाम लगना शुरू हो गया था। शाम को हाईवे पर दोनों साइड में झांकी वाली कांवड़ आने से स्थिति ओर भी बिगड़ गई। मोदीपुरम फ्लाईओवर से रुड़की रोड पर टैंक चौपले तक करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। जिससे दो पहिया और चार पहिया वाहन जाम में फंस गये। सूचना पर एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी, टीआई सुनील कुमार और सीओ मौके पर पहुंचे। एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुला। वहीं दोनों तरफ कांवड़ निकलने से रात आठ बजे फिर से जाम की समस्या बन गई। रुड़की रोड, पल्लवपुरम फेज वन, फेज दो और दुल्हैड़ा चुंगी तक दोनों और जाम लगा हुआ था। जाम के कारण एंबुलेंस भी फंसी रहीं, उन्हें भी बड़ी मुश्किल से निकाला गया। पल्हैड़ा कट और रुड़की रोड पर सबसे ज्यादा हालात खराब रहे। शिविरों के आगे भी लगे डीजों पर शिव भक्त नृत्य कर रहे थे। जिस कारण से जाम को खुलने में और भी पेरशानी आ रही थी।
वहीं दिल्ली रोड पर रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, ट्रांसपोर्ट नगर गेट और मेवला फ्लाईओवर पर भी जाम लग गया। पौन घंटे की मशक्कत के बाद टीएसआई डीडी दीक्षित ने जाम खुलवाया। इससे पहले बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा, गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
रुड़की रोड पर बड़ी कांवड़ की संख्या बढ़ने से सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी थी। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु करा दिया था। संजीव बाजपेयी, एसपी ट्रैफिक