फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ

विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ

Thu, 02 Aug 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ

विज्ञापन
विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में बुधवार को विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। एक सप्ताह तक जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक और माछरा ब्लाक में जाकर आशाओं और गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की माताओं को इसके बारे में बताया जाएगा।
नोडल अधिकारी डॉ. नीलम गौतम ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह में यूजी पीजी विद्यार्थियों का पोस्टर कॉप्टीशिन कराया जाएगा। बाल रोग विभाग में सभी जच्चा बच्चा केंद्रों पर माताओं को स्तनपान के लिए प्रेरित तथा स्तनपान में आने वाली समस्याओं के बारे में बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विजय जायसवाल द्वारा बताया जाएगा।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि कैसे समाज को इस पर जागरूक करना चाहिए और इस तरह के आयोजन पूरे साल होने चाहिए, जिससे शिशु मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया की विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में एक से सात अगस्त को किया जाता है। स्तनपान की शुरुआत जन्म के तुरंत बाद या एक घंटे के अंदर की जानी चाहिए जिससे मां और बच्चे की बांडिंग अच्छी होती है। बच्चे के शरीर का तापमान स्थिर रहता है। बच्चे को छह माह तक केवल स्तनपान कराने से बच्चे में सभी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। मां को किसी परिवार नियोजन तरीके को भी अपनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और परिवार पर आर्थिक भार भी कम होता है। इस मौके डॉ. सीमा, डॉ. अरुण, डॉ. छाया और विभाग के सभी जूनियर डॉक्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed