फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कमजोर पैरवी से पराई हुई आपका बाजार की जमीन

कमजोर पैरवी से पराई हुई आपका बाजार की जमीन

Fri, 11 May 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
कमजोर पैरवी से पराई हुई आपका बाजार की जमीन
मेरठ। आपका बाजार सहकारी संघ को मजबूत करने की कवायद के बीच हाईकोर्ट के आदेश पर तगड़ा झटका लगा है। भाजपाई खेमा जैसे ही आपका बाजार पर काबिज हुआ, उसके हाथ से जमीन ही चली गयी। अब सवाल ये उठता है कि यदि वादी इस जमीन पर कब्जा लेता है, तो आपका बाजार सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह जाएगा। क्योंकि तमाम खर्च इस बाजार से होने वाली आय से ही पूरे होते थे। इस मामले पर डीएम ने एआर कोऑपरेटिव से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

आपका बाजार करीब 4 हजार वर्ग मीटर में है। जिसके भीतर एसबीआई और जिला सहकारी बैंक की ब्रांच हैं। परिसर में समिति पदाधिकारियोें के ऑफिस, एक बड़ा हॉल सहित छह दुकानें हैं। इनके किराए के साथ आपका बाजार द्वारा संचालित किराना की दुकान से आय होती है। आपका बाजार द्वारा जिला जेल के साथ ही सरकारी आवासीय विद्यालयों में भी किराना सामान की आपूर्ति का अनुबंध था।
विज्ञापन

दरअसल आपका बाजार की जमीन को लेकर करीब दो दशक से वाद चल रहा है। जिसे सुप्रीम कोर्ट में आपका बाजार की निर्वाचित समिति और उसके बाद तैनात प्रशासक लड़ते रहे। लेकिन सभी की लचर पैरवी से यह मुकदमा 2015 में हार गये। इसके बाद तत्कालीन समिति पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की, जिस पर हाईकोर्ट में रिवीजन वाद दायर करते हुए जमीन अधिग्रहण के 57 लाख रुपये भी जमा करा दिए। लेकिन पैरवी में फिर से कमजोरी होने के कारण 6 अप्रैल को जमीन के मालिक से मुकदमा हार गए। आरोप लग रहे हैं कि साठगांठ के चलते सहकारिता विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे रहे। ताकि इस आदेश के खिलाफ रिवीजन का मौका न मिले। अब यदि समय रहते आपका बाजार कमेटी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिवीजन दाखिल नहीं करती है, तो उसे संपत्ति से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
आपका बाजार प्रकरण पर डीएम ने तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed