{"_id":"5acd175a4f1c1bc93d8b46c8","slug":"51523390298-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"233 कनेक्शनों में 52 में मिली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
233 कनेक्शनों में 52 में मिली चोरी
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
52 कनेक्शनों में मिली बिजली चोरी
मेरठ। पीवीवीएनएल के बिजली चोरी रोको अभियान के तहत छापेमारी जारी है। मंगलवार को विभागीय व विजिलेंस टीम के साथ चले संयुक्त अभियान में 233 कनेक्शनों की जांच की गई। इसमें 52 कनेक्शनों में सीधे बिजली चोरी होते मिली। कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि टीम द्वारा भेजी रिपोर्ट में 219 घरेलू कनेक्शनों की जांच की गई। इसमें 46 कनेक्शनों में सीधे बिजली चोरी होते मिली। 14 कामर्शियल कनेक्शनों की जांच में छह कनेक्शनों में सीधे बिजली चोरी मिली। रिपोर्ट से स्पष्ट है कि घरेलू कनेक्शनों के साथ कामर्शियल कनेक्शनों में भी बिजली चोरी की जा रही है। इससे पहले चेक किए गए औद्योगिक कनेक्शनों में भी बिजली चोरी होते मिली थी। पकड़े गए कनेक्शनों के विरुद्ध साढ़े छह लाख रुपये का राजस्व निर्धारण किया गया है और सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभियान जारी रहेगा।
खास बातें:
पीवीवीएनएल के बिजली चोरी रोको अभियान के तहत घरेलू और कामर्शियल कनेक्शन किए गए चेक