{"_id":"5ac3e81d4f1c1bbb618b550c","slug":"51522788381-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय की पटरी से उतरी ट्रेन, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय की पटरी से उतरी ट्रेन, यात्री परेशान
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध के दूसरे दिन भी समय पर नहीं आई ट्रेनें
मेरठ। दलितों के हिंसात्मक विरोध के दूसरे दिन मंगलवार को भी ट्रेन समय से पटरी पर नहीं पहुंच सकी। संगम, नौचंदी एक्सप्रेस से लेकर देहरादून-बांद्रा और जनशताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनों के अलावा पैसेंजर ट्रेनें भी देरी से पहुंची। सिटी स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर आरपीएफ के साथ जीआरपी के जवान भी मुस्तैद रहे। ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार को हुए आंदोलन के चलते रेल यातायात सात घंटे तक प्रभावित रहा था। सुरक्षा के चलते मेरठ सेक्शन की गाड़ियों को आसपास के स्टेशनों पर ही रोक दिया गया था। शाम पांच बजे स्थिति सामान्य होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन हो सका था। लेकिन निर्धारित समय से लेट होने का असर मंगलवार को भी जारी रहा। नौचंदी व संगम एक्सप्रेस जहां निर्धारित आगमन समय से दो-दो घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची वहीं देहरादून -बांद्रा और जनशताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेन भी दो से तीन घंटे लेट रही। इसके अलावा सिटी स्टेशन से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेन भी एक से दो घंटे लेट पहुंची। ट्रेन के लेट होने के चलते यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
खास बातें:
सुरक्षा में आरपीएफ के साथ जीआरपी के जवान भी रहे मुस्तैद
संगम, नौचंदी, देहरादून-बांद्रा समेत सभी पैसेंजर ट्रेन रही दो से तीन घंटे लेट