फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कृष्णा नदी के चेकडैप से पानी बना जहर

कृष्णा नदी के चेकडैप से पानी बना जहर

Tue, 23 Jan 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा नदी के चेकडैप से पानी बना जहर
कृष्णा पर चेकडेम से भूजल बना ’जहर’
विज्ञापन

बागपत। भूजल की सतह ऊंची उठाने के लिए बनाए गए चेकडेम ही खतरा बन गए हैं। कृष्णा नदी में बह रहा गंदा पानी चेकडेम पर तालाब सा बन जाता है, यहीं से यह पानी धरती की सतह में समाता है। नुकसान यह हुआ कि नदी किनारे बसे गांव तक इस प्रदूषित जल का असर पहुंचा। हैंडपंपों के जरिए यह पानी लोगों के घरों तक पहुंचा और बीमारियां परोस रहा है। एक या दो नहीं बल्कि जिले के करीब 30 गांव ऐसे हैं, जिनमें प्रदूषित जले के कारण बीमारियों का असर है। बागपत के गांव सूजती, कंडेरा, रंछाड़ और बरनावा गांवों में चेकडेम बनाए गए हैं।

क्या यह रही वजह
सहारनपुर और शामली जिले की फैक्ट्रियों से बगैर ट्रीटमेंट के छोड़े जा रहे जहरीले पानी ने कृष्णा नदी का जल जहरीला कर दिया है। चेकडेम के कारण करीब एक सौ फुट की गहराई तक का भूजल को दूषित हो चुका है।
विज्ञापन


यह गांव चपेट में
कृष्णा नदी के किनारे बूढ़पुर, सूजती, गांगनौली, भगवानपुर नांगल, असारा, कंडेरा, बामनौली, रंछाड़ और बरनावा समेत अन्य गांव प्रदूषित भूजल की चपेट में हैं।

दिव्यांगता बढ़ी, हारने लगी जिंदगी
प्रदूषित जले के कारण कैंसर से मरने वाली की संख्या एक सौ के पार है। यही नहीं पेट और त्वचा की बीमारियों से ग्रामीण ग्रसित है। सबसे ज्यादा मामले दिव्यांगता के सामने आए हैं। प्रदूषित जले के कारण दिव्यांग हुए लोग खुद एनजीटी पहुंचकर अपना पक्ष रख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है ग्रामीणों का दर्द
गांगनौली निवासी गुरुशरण राठी कहते हैं कि कृष्णा नदी में बने चेकडैम के कारण भी जल प्रदूषित हो रहा है। इन चेकडेम को तुड़वाया जाए और नदी में साफ पानी छुड़वाया जाए। संजीव कुमार का कहना है कि कृष्णा में बह रहे प्रदूषित जल के कारण लोग मर रहे है, लेकिन शासन - प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। प्रवेंद्र राठी और सतेंद्र राठी का कहना है कि कृष्णा नदी इस क्षेत्र के लिए काल बन गई है।

मंत्री ने स्वीकारा 132 गांव प्रदूषित
केंद्रीय मानव संसाधन एवं नदी विकास मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह स्वीकार करते हैं कि सहारनपुर से नोएडा तक 132 गांव का पेयजल हिंडन, कृष्णा और काली नदी के कारण प्रदूषित है। लोग बीमारियों की चपेट में है। केंद्र सरकार जल को स्वच्छ करने के प्रयास में जुटी है और इसके लिए विशेष योजनाएं तैयार की जा रही है।


एनजीटी का सख्त रवैया
दोआबा पर्यावरण समिति के चेयरमैन डॉ चंद्रवीर सिंह बताते हैं कि प्रदूषित जल का प्रवाह और बीमारियों की रोकथाम के लिए एनजीटी ने यूपी सरकार को विशेष कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। यह करीब 316 फैक्ट्रियों की जांच करेगी। सरकार को अपना पक्ष 12 मार्च को एनजीटी के समक्ष रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed