फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नोएंटी में भारी वाहन घुसने पर भड़की कप्तान

नोएंटी में भारी वाहन घुसने पर भड़की कप्तान

Fri, 12 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
नोएंटी में भारी वाहन घुसने पर भड़की कप्तान
मेरठ। दिल्ली रोड पर नो एंट्री में भारी वाहन घुसने पर बृहस्पतिवार को कई जगह जाम लग गया। भारी वाहन के घुसने की सूचना कंट्रोल रूम में फ्लैश हुई तो एसएसपी भड़क गईं। एसएसपी ने भारी वाहनों की वजह से जाम लगाने के फोटो कराए और फिर थानेदारों की क्लास लगाई। थानेदारों को निर्देश दिए कि नो एंट्री में भारी वाहन मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए दिल्ली रोड पर भारी वाहनों की एंट्री बंद है। पुलिस ने भारी वाहनों पर सख्ती की तो लोगों को जाम से थोड़ी राहत मिली। पुलिस के इस पहल की लोगों ने सराहना है। बृहस्पतिवार को कुछ भारी वाहन दिल्ली रोड पर दिखाए दिए। इसकी सूचना कंट्रोल रूम में लोगों ने दी। सूचना फ्लैश होते ही एसएसपी ने इस पर संज्ञान लिया। एसएसपी ने पुलिस की एक टीम दिल्ली रोड पर भेजी और नो एंट्री में दौड़ते कई भारी वाहनों के फोटो कराए। पुलिसकर्मियों ने बताया कि भारी वाहन के चलते कई जगहों पर जाम लगा भी मिला। दिल्ली रोड पर डिवाइडर पर गलत तरीके से कट होने के चलते जाम लगा मिला। उसके बाद एसएसपी ने टीपीनगर, ब्रह्मपुरी, रेलवे रोड और परतापुर पुलिस को हड़काया। एसएसपी ने थानेदारों को सख्त निर्देश दिए कि नो एंटी में किसी सूरत में भारी वाहन न आने दें। टीआई को भी निर्देश दिए कि भारी वाहनों के चालान काटकर उनको सीज करो। ट्रैफिक पुलिस के साथ थाना पुलिस भी इस मामले में गंभीरता बरते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed