{"_id":"5a4beee34f1c1b3e198b48d8","slug":"51514925795-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े कनेक्शनों की एमआरआई नहीं होने पर भड़के एमडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े कनेक्शनों की एमआरआई नहीं होने पर भड़के एमडी
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दस किलोवाट और उससे ऊपर के कनेक्शनों की एमआरआई (मीटर रीडिंग इंस्ट्रूमेंट) नहीं होने पर पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने कड़ा एतराज जताया। साथ ही बिलिंग एजेेंसी साईं कंप्यूटर्स को कड़ी फटकार लगाई।
एमडी आशुतोष निरंजन मंगलवार को ऊर्जा भवन में बड़े उपभोक्ताओं के यहां डबल मीटरिंग करने और बिजली चोरी रोकने आदि की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने लाइन लॉस कम करने और बिजली चोरी रोकने के लिए 10 किलोवाट और उससे ऊपर के उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की एमआरआई कराने तथा 50 किलोवाट व उससे ऊपर के उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की डबल मीटरिंग कर माहवार सही बिल निर्गत करने के निर्देश दिए। कहा कि उपभोक्ता के मेन मीटर और परिसर के बाहर पोल पर लगे मीटर की खपत में मिले अंतर के चलते उसकी सघनता से जांच की जाए कि कहीं उस मीटर को टेंपर तो नहीं किया गया है। एमडी ने बताया कि बिजली व्यवस्था सुधारने एवं सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए शासन द्वारा सारथी योजना लागू की गई है। इसके लिए मैसर्स आरईसीपीडीसीएल को कंसलटेंसी एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है। बैठक में निदेशक वाणिज्य अरविंद राजवेदी, बिलिंग एजेंसी प्रतिनिधि और तमाम अभियंता शामिल रहे।
खास बात
पीवीवीएनएल एमडी की ने की समीक्षा, दस किलोवाट के मीटर की नहीं गई एमआरआई