फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रोडवेज के परिचालक की पत्नी को ट्रक ने कुचला

रोडवेज के परिचालक की पत्नी को ट्रक ने कुचला

Fri, 22 Dec 2017 03:05 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 03:05 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज के परिचालक की पत्नी को ट्रक ने कुचला
रोडवेज के परिचालक की पत्नी को ट्रक ने कुचला
विज्ञापन

मेरठ। बेगमपुल पर बृहस्पतिवार रात रोड़ी से भरे बेकाबू ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। महिला पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। शोर मचने पर लोगों ने पीछा कर ट्रक चालक को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार गांव अमानउल्लापुर जानी निवासी सचिन शर्मा रोडवेज में परिचालक हैं। वर्तमान में टीपी नगर के मुल्तान नगर में परिवार सहित रहते हैं। सचिन बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे पत्नी संजू को डॉक्टर से दवाई दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। बेगमपुल पर उनकी बाइक में रोड़ी से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपति बाइक से जा गिरा और ट्रक का पिछला पहिया संजू को कुचलते हुए निकल गया। हादसा होने पर आसपास के लोग शोर मचाते हुए ट्रक के पीछे हापुड़ अड्डे की तरफ दौड़े। बेगमब्रिज रोड स्थित सोतीगंज मोड़ पर लोगों ने घेराबंदी कर ट्रक रुकवा लिया। महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने आरोपी चालक को जमकर पीटा। हादसे की जानकारी पर एसपी सिटी, सीओ और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। लालकुर्ती पुलिस ने आरोपी चालक वसीम निवासी संभल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आंखों के सामने खत्म हो गई दुनिया
सचिन ने बिलखते हुए कहा कि आंखों के सामने ही उसकी दुनिया खत्म हो गई। पत्नी की चीख उसके कानों में अभी भी गूंज रही है। उसके दो मासूम बच्चे वासू (5) और गुड्ड (3) हैं। अब उनकी परवरिश कौन करेगा। हादसे की जानकारी के बाद सचिन के परिजन भी मौके पर पहुंचे। हादसा देखकर लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। करीब आधा घंटे तक वहां भीड़ लगी रही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग, तीन घायल
मोदीपुरम। नेशनल हाईवे पर नारायण फार्म हाउस के सामने एक ही बाइक से बिना हेलमेट जा रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत नाजुक बताई गई।
पुलिस के अनुसार मोदीपुरम निवासी मोनू (24) अपने साथी खेड़ी निवासी अतुल और छोटू को बाइक से छोड़ने दौराला जा रहा था। नारायण फार्म के सामने पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक दूर जाकर गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए। तीनों घायलों को टोल एंबुलेंस से आनंद अस्पताल के लिए भेजा गया। जहां मोनू की हालत नाजुक बतायी गई।

सिर में लगी चोट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों युवक बाइक पर अपनी साइड से जा रहे थे। पीछे से आए एक बड़े वाहन ने तेजी और लापरवाही के चलते उन्हें मार दी थी। जिसके चलते मोनू का सिर सड़क पर लगा और खून निकल गया, उसके सिर पर हेलमेट भी नहीं था। अगर हेलमेट होता तो उसे घातक चोट से बचाया जा सकता था। एसओ पल्लवपुरम के अनुसार हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन जब तक घायलों को टोल की एंबुलेंस आनंद अस्पताल ले गई थी। मौके पर मिली बाइक को कब्जे में ले लिया है। घायलों के संबंध में परिजनों ने थाने पर कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed