{"_id":"5a1c792e4f1c1b70548c0023","slug":"51511815470-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल समाचार.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल समाचार.....
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन
मेरठ। जिला शतरंज संघ द्वारा सोमवार को तेजगढ़ी चौराहा स्थित बीएसएनएल कार्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग जिलों के 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बीएसएनएल की शतरंज टीम के खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय खेलों के लिए चयन किया गया। जिसमें अमित कुमार बंसल, क्षितिज प्रभाकर, प्रभात झा, विजय कुमार शर्मा को चुना गया। ये सभी खिलाड़ी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में होने वाले खेलों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान संघ के कार्यकारी सचिव विवेक त्यागी, शोभित जैनी, बीएसएनएल से नवीन प्रकाश, स्वयंवर सिंह और एसपी सिंह मौजूद रहे।
करन और कनोहरलाल एकेडमी ने जीते मैच
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित श्रीनाथ एकेडमी में चल रही मेरठ क्रिकेट चैंपियनशिप ट्राफी में सोमवार को दो मैच खेले गये। करन एकेडमी ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 231 रन बनाए। कुसुम एकेडमी की टीम 13.2 ओवर में 117 रन पर आल आउट हो गई। वहीं दूसरे मैच में कनोहरलाल क्रिकेट एकेडमी ने श्रीनाथ एकेडमी को 62 रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच जावेद को दिया गया। इस दौरान नीरज, मनोज, अक्षय, गगन, अनुज, सम्राट, आशीष, मनीष, नंदू, मोनू, राजन आदि मौजूद रहे।