{"_id":"5a1882b64f1c1b8d698bdaa2","slug":"51511555766-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुरी में छापा, नामी कंपनियों की ब्रांडेड फुटबाल बरामद, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मपुरी में छापा, नामी कंपनियों की ब्रांडेड फुटबाल बरामद, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दो ब्रांडेड कंपनियों की नकली फुटबाल बनाकर उसे ऑनलाइन बुक करने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के साथ मेडिकल और ब्रह्मपुरी क्षेत्रों में छापेमारी कर 566 फुटबाल बरामद की हैं। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसओ मेडिकल ब्रजेश कुमार के अनुसार निव्या और कॉस्को नाम की दो कंपनियां फुटबाल बनाती हैं। कंपनी के अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि मेरठ में उनके ब्र्रांड के नाम से नकली फुटबाल बनाकर ऑनलाइन बिक्री हो रही है। कम रेट के लालच में लोग फंस रहे थे।
कंपनी के अधिकारी ने ऑनलाइन मंगाई फुटबाल
उक्त कंपनी के अधिकृत अधिकारी ने ऑनलाइन एक फुटबाल मंगाकर इसकी जांच की तो फर्जीवाडे़ का खुलासा हो गया। दोनों ब्रांड के छापे लगाकर फुटबाल तैयार हो रही थी। इसके बाद कंपनी अधिकारियों ने गुपचुप आकर मेडिकल और ब्रह्मपुरी क्षेत्रों में फुटबाल की सप्लाई करने वालों के पते मालूम किए।
विज्ञापन
मकान और दुकान पर छापे
एसओ मेडिकल के अनुसार कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस बल लेकर थाना क्षेत्र के तरु कुंज में एक दुकान पर छापा मारा। वहीं पर एक गोदाम से कॉस्को ब्रांड की 290 और निव्या की 60 फुटबाल बरामद की गईं। मौके से योगेश नाम के कर्मचारी को हिरासत में ले लिया गया। बरामद फुटबाल को सील कर दिया है। कंपनी के अधिकृत अधिकारी सैयद मोईनुद्दीन ने इस मामले में सारिका मित्तल निवासी सम्राट हैवंस, मोहित यादव निवासी नंगला बट्टू और कर्मचारी योगेश के खिलाफ धोखाधड़ी और कापी राइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पहले कंपनी अधिकारियों की टीम ने ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ ब्रह्मपुरी में मोहित के मकान में छापा डालकर वहां से कॉस्को की 163 और निव्या ब्रांच की 153 सहित कुल 216 फुटबाल बरामद कीं। घर पर केवल महिलाएं थीं। आरोपी मोहित मौके से फरार मिला। उसके खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।