फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खेल उद घाटन में नजर आयी गुटबाजी

खेल उद घाटन में नजर आयी गुटबाजी

Fri, 15 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खेल उद
घाटन में नजर आयी गुटबाजी
खेल उद्घाटन समारोह में सामने आई गुटबाजी
विज्ञापन

मेरठ।
भाजपा के कार्यक्रमों में लगातार गुटबाजी सामने आ रही है। महानगर अध्यक्ष पर अब पदाधिकारी एकला चलो की नीति का आरोप लगाते हुए खुद को उपेक्षित मानने लगे हैं। यही नहीं जिस कार्यक्रम का जिम्मा युवा टीम पर होना चाहिए, वह युवा मोर्चा भी अब बड़े नेताओं की गुटबाजी में घिरा नजर आ रहा है। जिसका असर भी साफ नजर आता है। बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खेल उत्सव के उद्घाटन समारोह में तीन दर्जन भाजपाई भी नजर नहीं आए।
कार्यक्रम में महानगर की टीम से अगर बात करें तो सिर्फ महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, मंत्री प्रवीण अग्रवाल और मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा के अलावा कोई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद नहीं था। यही नहीं युवा मोर्चा अध्यक्ष विवेक वाजपेयी, महामंत्री वीनस शर्मा सहित उनकी पूरी टीम इस कार्यक्रम से नदारद थी।
विज्ञापन

भाजपा सूत्रों का कहना है कि कुछ चंद कार्यकर्ताओं को बढ़ावा देने और आसपास रखने की नीति के चलते महानगर में जहां गुटबाजी बढ़ रही है तो कार्यक्रम भी लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। खेल उद्घाटन समारोह में भी 20-25 भाजपा कार्यकर्ता ही नजर आए। यही स्थिति महिला मोर्चा कार्यक्रम में भी नजर आई, इसमें भी महिला मोर्चा महानगर इकाई को लगभग उपेक्षित ही रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित मोर्चा का कार्यक्रम भी रहा फ्लॉप
बृहस्पतिवार को ही डी ब्लॉक शास्त्रीनगर में अनुसूचित मोर्चा महानगर का प्रतिभा सम्मान समारोह था। इसमें भी मोर्चा की महानगर टीम गायब रही। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी ही नहीं थी। कार्यक्रम संयोजक जिस व्यक्ति को बनाया गया था, उसने सूचना ही नहीं दी। यही नहीं कार्यक्रम में करीब तीन सौ लोग मौजूद थे, जिनमें सम्मानित होने वाले 150 बच्चे और उनके अभिभावक भी शामिल रहे।
खास बात
महानगर भाजपा के अधिकांश पदाधिकारी रहे गायब, तीन दर्जन भाजपाई भी कार्यक्रम में नहीं रहे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed