फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ऐसे लगा..जैसे मौत छू कर गुजर गई हो

ऐसे लगा..जैसे मौत छू कर गुजर गई हो

Thu, 14 Sep 2017 08:07 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
ऐसे लगा..जैसे मौत छू कर गुजर गई हो
ऐसा लगा...जैसे मौत छूकर गुजर गई
विज्ञापन

फोटो
मेरठ।
‘ऐसा लगा जैसे मौत छू कर गुजर गई हो। चीख-पुकार और बचाओ-बचाओ का शोर था। लोग जान बचाने के लिए पानी में हाथ-पैर मार रहे थे। कोई जैसे-तैसे किनारे पहुंचा तो किसी को लोगों ने पानी से बाहर निकाला, वहीं कुछ डूब गए। बहुत ही खौफनाक मंजर था। उसे सोचकर आत्मा कांप जाती है। भगवान फिर कभी ऐसी पीड़ा से न गुजारे।’ यह कहना है बागपत में बृहस्पतिवार को हुए नाव हादसे में सुरक्षित बचा ली गई महिलाओं का।
आठ महिलाएं नीरज, ममता, खातून, संजो गीता, बबली, सुमन, फूलवती और शिमला मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हैं। इनका उपचार चल रहा है। ये सभी बागपत के काठा गांव की रहने वाली हैं। मजदूरी के लिए नाव से यमुना पार जाती हैं। नाविक ले जाने और लाने के 10-10 रुपये लेता है। यमुना पार इन्हें 130-150 रुपये मजदूरी मिलती है। नीरज (28) ने बताया कि रोजी-रोटी की खातिर रोजाना यमुना पार करके जाते थे। आज नाविक ने क्षमता से ज्यादा लोग बैठा लिए थे। डर लग रहा था कि कुछ हो न जाए और वैसा ही हुआ। ममता (30) ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। तीन बच्चे हैं, उनकी परवरिश के लिए मजदूरी करती है। खातून (45) और संजो गीता (45) ने बताया कि वे डूबने लगीं तो शोर मचा दिया। उन्हें किनारे खड़े कुछ लोगों ने बचाया। बबली (42) ने बताया कि उसे लगा कि वह डूब जाएगी, बचेगी नहीं। उसके बाद पांच बेटियों और एक बेटे का क्या होगा। वह बेहोश हो गई थीं। उसे याद नहीं वह कैसे निकाली गई। सुमन (30) देर शाम तक पूरी तरह होश में नहीं थी। वह बात नहीं कर पा रही थी। फूलवती (35) और शिमला (30) का कहना है कि नाव में 35-40 लोग थे। नाविक नाव लेकर चलने लगा, थोड़ी दूर चला, मगर फिर नाव किनारे पर ले आया और वहां खड़े कुछ और लोगों को बैठा लिया। इनका दावा है नाव में 60-70 लोग होंगे। इससे पहले कभी इतनी संख्या में लोग नाव में एक साथ नहीं बैठे थे। थोड़ा आगे चलने पर नाव भंवर में फंस गई और सब डूबने लगे। कुछ ही लोग बचाए जा सके हैं। मेडिकल अस्पताल में भर्ती इन घायलों के परिजन भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

पीड़ितों से मिले डीएम
मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में शाम को डीएम समीर वर्मा पहुंचे। उन्होंने नाव हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की। उनका हाल-चाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने की हिदायत दी। इस दौरान मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी और डॉ. दिनेश राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
बागपत हादसे के आठ पीड़ित मेडिकल अस्पताल में भर्ती
130-150 रुपये कमाने के लिए नाव से जाते हैं यमुना पार
नाविक दोबारा लोगों को नहीं बैठाता तो नहीं होता हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed