फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सम्मान और पद के लिए नहीं आई भाजपा में: डा. सरोजनी अग्रवाल

सम्मान और पद के लिए नहीं आई भाजपा में: डा. सरोजनी अग्रवाल

Sun, 27 Aug 2017 01:56 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
सम्मान और पद के लिए नहीं आई भाजपा में: डा. सरोजनी अग्रवाल
भाजपा में पद के लिए नहीं आई : सरोजिनी अग्रवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल र्हुइं पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि वह भाजपा में किसी सम्मान या पद के लिए नहीं बल्कि जनता की बेहतर सेवा के उद्देश्य से शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव की पार्टी में उपेक्षा से त्रस्त होकर उन्होंने सपा छोड़ी है।
शनिवार को गढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात कार्यक्रम में डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि सपा सरकार बेहतर थी और मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव भी बेहतर रहे। लेकिन कुछ मंत्रियों के कारण सपा सरकार बदनाम हुई, जिन्होंने तमाम भ्रष्टाचार किए।
विज्ञापन

डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि दोनों ही देश और समाज के प्रति समर्पित हैं। दोनों के नेतृत्व में प्रदेश और देश का विकास हो रहा है, इसी कारण वह भाजपा में शामिल हुई हैं, ताकि समाज की बेहतर सेवा कर सकूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी अब 9 बजे कार्यालय में बैठने लगे हैं। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, डॉ. हिमानी अग्रवाल, विपुल सिंघल, एमडीए बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ. राजेश, पूर्व पार्षद नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर की कार्यप्रणाली को सराहा
पूर्व एमएलसी ने मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार की कार्यप्रणाली को सराहा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। जिससे निश्चित रूप से भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि कमिश्नर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं।

भाजपाइयों की अनुपस्थिति बनी चर्चा
इस दौरान महानगर अध्यक्ष सहित कोई भी महानगर या जिले से भाजपा पदाधिकारी मौजूद नहीं था। ऐसे में इनकी अनुपस्थिति को लेकर चर्चा रही। इस पर डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने सफाई देते हुए कहा कि यह मीडिया से औपचारिक मुलाकात कार्यक्रम था, जिस कारण किसी को निमंत्रित नहीं किया गया।
खास बातें
डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने कहा, मुलायम सिंह यादव की उपेक्षा से त्रस्त होकर छोड़ी सपा
सपा सरकार और अखिलेश अच्छे, लेकिन कुछ मंत्रियों के कारण हुई सपा बदनाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed