{"_id":"599ef3af4f1c1bb30f8b462c","slug":"51503589295-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिकल एजूकेशन में दाखिले के लिए बड़ी दूर से आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिकल एजूकेशन में दाखिले के लिए बड़ी दूर से आए
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिजिकल एजूकेशन में दाखिले का अंतरराज्यीय कनेक्शन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का फिजिकल एजूकेशन ऐसा कोर्स है। जिसमें दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी काफी संख्या में प्रवेश लेने आते हैं। इसकी वजह की पड़ताल की जाए और सूत्रों पर विश्वास करें तो कॉलेजों की सेटिंग का खेल सामने आता है। सत्र 2017-18 में बीपीएड और एमपीएड में दाखिले के लिए मध्य प्रदेश, उड़ीसा और हरियाणा तक के अभ्यर्थी फिजिकल फिटनेस टेस्ट देने पहुंचे। कुछ पास हुए तो काफी निराश होकर लौटे। बृहस्पतिवार को 70 अभ्यर्थी टेस्ट पास नहीं कर पाए। 200 अभ्यर्थियों के स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट फर्जी मिले। इनको बाहर कर दिया गया।
विवि कैंपस के खेल मैदान पर फिजिकल फिटनेस टेस्ट हुआ। बृहस्पतिवार को करीब 700 अभ्यर्थी टेस्ट देने पहुंचे। इनमें 250 से अधिक अभ्यर्थी बाहर हो गए। बेसबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, कबड्डी के फर्जी सर्टिफिकेट लाने वाले पकड़े गए। इनको बाहर कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों में काफी ऐसे हैं, जिनकी कॉलेजों से सेटिंग है। उन्होंने पहले ही दाखिला कर लिया। अब टेस्ट हो रहा है। कई अभ्यर्थी तो पुराने सत्र के नाम पर ठगे गए। कॉलेज के पास धनराशि फंस गई।
गर्भवती महिला पहुंची टेस्ट देने
बृहस्पतिवार को फिजिकल टेस्ट देने एक गर्भवती महिला पहुंची। वह टेस्ट पास नहीं कर पाई और उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर स्टाफ ने पूछताछ की तो उसने गर्भवती होना कबूल किया। उसका आवेदन तुरंत निरस्त कर दिया गया। कई शादीशुदा महिला अभ्यर्थियों ने बीपीएड और एमपीएड में दाखिले के लिए आवेदन किया है। टेस्ट में उनकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
खास बातें
सीसीएसयू में बीपीएड और एमपीएड में दाखिले के लिए एमपी, हरियाणा और उड़ीसा के पहुंचे अभ्यर्थी
फिजिकल फिटनेस टेस्ट देने दूर-दूर से आए, कॉलेजों की खुल रही पोल, 200 फर्जी सर्टिफिकेट पकड़े