{"_id":"5990c11c4f1c1bb6568b4896","slug":"51502658844-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस तलाशती रही और छात्र हरिद्वार में घूमता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस तलाशती रही और छात्र हरिद्वार में घूमता रहा
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस तलाशती रही और छात्र हरिद्वार में घूमता रहा
मेरठ। जागृति विहार से बीस दिन पहले लापता हुआ छात्र हरिद्वार में मिला। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-5 निवासी विवेक पुत्र रविंद्र कक्षा नौ में पढ़ता है। छात्र के पिता विवि में नौकरी करते हैं। 22 जुलाई को छात्र अपनी बुआ से पांच सौ रुपये लेकर घर से निकल था और ट्रक में बैठकर हरिद्वार जा पहुंचा। हरिद्वार में घूमने के दौरान छात्र के पैसे खत्म हो गये, जिसके बाद वह घर आने के लिए ट्रेन में बैठ गया। टिकट न मिलने पर टीटी ने ट्रेन से उतार दिया। इसके बाद छात्र हरिद्वार में घूमकर भंडारों में खाना खाता रहा। वहीं छात्र के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मेडिकल थाने में तहरीर दी। एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम ने बताया कि छात्र अपनी मर्जी से पैसे लेकर घूमने गया था। छात्र को परिजनों को सौंप दिया है।