{"_id":"5953f67f4f1c1b42598b45bb","slug":"51498674815-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी बनने के साथ मेरठ को मिलेगी हवाई उड़ान और मेट्रो ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी बनने के साथ मेरठ को मिलेगी हवाई उड़ान और मेट्रो ट्रेन
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी सहित मेरठ को मिलेगी हवाई उड़ान और मेट्रो ट्रेन
मेरठ।
प्रदेश के केबिनेट और मेरठ के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मेरठ के लिए स्मार्ट सिटी सहित कई दावे कर गये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का पश्चिमी क्षेत्र के विकास पर पूरा फोकस है। बुंदेलखंड के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
लगातार तीन बार स्मार्ट सिटी चयन से मेरठ के बाहर होने और मेरठ सहित पश्चिमी क्षेत्र की विकास के क्षेत्र में हो रही उपेक्षा पर केबिनेट मंत्री खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पश्चिम के विकास पर पूरा फोकस किये हुए है। जेवर का हवाई अड्डा मेरठ सहित पश्चिमी क्षेत्र को विकास की गति देगा। इसके साथ ही मेरठ अब चौथे चरण में स्मार्ट सिटी में निश्चित रूप से चयनित होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मेरठ से छोटी हवाई उड़ान जो कि लखनऊ और इलाहाबाद के लिए होंगी, इस पर भी तेजी से काम हो रहा है। जबकि मेट्रो ट्रेन परियोजना भी शीघ्र शुरू होगी। इससे पहले रैपिड ट्रेन योजना को मंजूरी मिल चुकी है।
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि एक्सप्रेस वे पर तेजी से काम हो रहा है, तमाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम हाइवे पर भी काम प्रस्तावित है। जबकि एक नये बड़े मार्ग का प्रस्ताव बनाकर केंद्र को भेजा जा रहा है, क्योंकि यह प्रस्ताव बिना केेंद्र की मदद के पूरा नहीं हो पायेगा। करीब 10,900 करोड़ रुपये की लागत से कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और मेरठ को जोड़ने वाला हाइवे तैयार होगा, जिसमें कई बाईपास भी निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
खास बातें
- 10900 करोड़ से बनेगा कानपुर- बरेली- मुरादाबाद - मेरठ को जोड़ने वाला हाइवे
- मेरठ के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मेरठ को लेकर किया दावा