Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   51 women took part in a 'kalash yatra' (procession with ceremonial pots), accompanied by the chanting of religious hymns.

Meerut News: महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Thu, 12 Nov 2026 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
51 women took part in a 'kalash yatra' (procession with ceremonial pots), accompanied by the chanting of religious hymns.
- दंडी स्वामी ध्रुवानंद तीर्थ महाराज ने भागवत के प्रमुख संदेश बताए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अरविंद कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण से किया। इसके बाद 51 महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर मंगल गीत गाते हुए कलश यात्रा निकाली। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने यात्रा में शंखनाद किया।
मुख्य यजमान डॉ. अल्पना और डॉ. आलोक शर्मा ने श्रीमद्भागवत लेकर कलश यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा में शामिल महिलाओं ने क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इसके बाद दंडी स्वामी ध्रुवानंद तीर्थ महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा शुरू की।
विज्ञापन

उन्होंने भागवत महात्म्य बताते हुए इसके सात प्रमुख संदेश भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, सत्संग, सेवा, धर्म और मोक्ष की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि भगवान के चरणों में निष्काम प्रेम, आत्मा और परमात्मा के स्वरूप का ज्ञान प्राप्त होता है। यह संसार में रहते हुए मोह से मुक्त रहने को प्रेरित करता है। संतों की संगति, प्राणी मात्र की सेवा और सत्य, करुणा व सदाचार का पालन भी भागवत का महत्वपूर्ण संदेश है। भगवान की शरणागति से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी ध्रुवानंद ने कहा कि एक कुशल वक्ता अपने श्रोताओं की आयु, शिक्षा, समझ और मानसिक स्तर के अनुसार ही अपनी भाषा और उदाहरणों का चयन करता है। बच्चों और विद्वानों के सामने बोलने का तरीका अलग-अलग होता है। उन्होंने कहा कि श्रोता वह दर्पण है, जिसमें वक्ता का स्वरूप दिखाई देता है। योग्य और एकाग्र श्रोताओं के बिना बड़े से बड़ा वक्ता भी अपनी बात प्रभावी ढंग से नहीं रख सकता। संचालन डॉ. अशोक शर्मा ने किया। धार्मिक अनुष्ठान आचार्य राकेश बसलियाल के दिशा निर्देशन में संपन्न हुए। संयोजक पार्षद सुमित मिश्रा, पंडित विवेक शर्मा, पंडित वैभव शर्मा, अनुज शर्मा, हेमंत गोयल, गौरव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed