{"_id":"6b0827d02ffd0157610e80d9","slug":"500-medhaviyon-ka-hoga-samman-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1364869-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
विज्ञापन
...महाराजा अग्रसेन एकता मंच का 14वां मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह और पारिवारिक दीपावली मिलन आयोजित होगा।
...सात विभूतियों को वैश्य रत्न और चार युवाओं को वैश्य युवा रत्न सम्मान से किया जाएगा सम्मानित
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
महाराजा अग्रसेन एकता मंच ट्रस्ट (रजि.), कंकरखेड़ा की ओर से 28 नवंबर को 14वां मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह एवं पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। कंकरखेड़ा बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इशिका फार्म हाउस में होने वाले कार्यक्रम में 500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. अंकित गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2025-26 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में यूपी बोर्ड से 75 प्रतिशत तथा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह का विशेष आकर्षण लकी ड्रॉ रहेगा।
महामंत्री विपिन गुप्ता ने बताया कि समाज के उत्थान, सेवा और विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सात विभूतियों को प्रतिष्ठित वैश्य रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें व्यापारी नवीन अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, कंकरखेड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष नीरज मित्तल, आईपीएस विवेक गर्ग, भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा, आर्किटेक्ट कुलभूषण मित्तल और सीए संजय गोयल शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडेंट प्रज्ञदीप मांगलिक, रिवोपियन ग्रुप के निदेशक शिवांक केशरी, ज्ञान भारती कॉलेज के निदेशक वैभव गर्ग और एमबीबीएस-एमडी डॉ. अभिषेक गर्ग को वैश्य युवा रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा।
समारोह में मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रमुख व्यापारी नेता और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में करीब 1500 लोगों के लिए स्वागत और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
पत्रकार वार्ता में संस्था के मुख्य संरक्षक एवं कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल, देवेंद्र गोयल, संरक्षक संजीव जिंदल, राज केशरी, मनोज गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. नीरज गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता, अंकित रहे।