{"_id":"5e090f9b8ebc3e87d171dc26","slug":"5-bighas-will-lease-the-land-laward-news-mrt461165470","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बीघा जमीन लीज पर लेगी ट्रस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बीघा जमीन लीज पर लेगी ट्रस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावड़। गोवंश की देखरेख को लेकर मीठेपुर गांव में रविवार को नौ गांव के ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने उचित स्थान का चयन करके नौ गांव में घूमने वाले आवारा गोवंश को बांधने का निर्णय किया। ग्रामीणों ने एक एनजीओ के माध्यम से पहल करते हुए प्रतिदिन एक-एक गांव से गोवंश के लिए चारा उपलब्ध कराने का निर्णय किया।
गांव-गांव एवं सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश को चारा एवं उनकी देखरेख की व्यवस्था के लिए सरकार ने अस्थायी गोशालाएं बनाने का निर्णय लिया था। इसके बावजूद गोवंश सड़कों पर आवारा घूम रहे हैं। ये किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में एक एनजीओ ने किसानों की फसलों को बचाने एवं आवारा घूम रहे गोवंश को आश्रय देने का बीड़ा उठाया है। पिछले कुछ दिनों से लावड़ क्षेत्र में घूम रहे एक एनजीओ ने ग्रामीणों से संपर्क किया और गोवंश की देखरेख को लेकर ग्रामीणों से बातचीत की। इसको लेकर रविवार दोपहर मीठपुर गांव सरपंच रामेश्वर दयाल के आवास पर बैठक हुई। इसमें नौ गांव के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। जिसमें निर्णय किया कि गोवंश की देखरेख एवं उनके चारे की व्यवस्था के लिए जगह का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन एक गांव से गोवंश के लिए चारा पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर सभी ग्रामीणों ने सहयोग किया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि यदि कहीं पर ग्राम पंचायत की जमीन नहीं मिलती है तो वह पांच बीघा लीज पर लेकर इसकी शुरुआत करेंगे। बैठक की अध्यक्षता सरपंच रामेश्वर दयाल ने की तथा संचालन सतीश कुमार और पुरुषोतम उपाध्याय ने किया। जन सेवा चेरिटेबल फाउंडेशन अध्यक्ष संदीप सिंघल, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, सुनील त्यागी, महेंद्र सिंह, प्रधान पति ओमप्रकाश, पुरुषोत्तम उपाध्याय, संदीप, अजयवीर सिंह, डॉ. दीपचंद सैनी, डॉ. अशरफ, नजफ अली, राजपाल, विक्रम सिंह, यशवीर ठेकेदार, नीरज कुमार, राहुल, शिवकुमार प्रधान, महेंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह, रामकुमार शर्मा, पीतम सिंह आदि मौजूद रहे।