फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   480 seats will be admitted in central schools

केंद्रीय विद्यालयों में 480 सीटों पर होगा दाखिला

Fri, 17 Jul 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
480 seats will be admitted in central schools
केंद्रीय विद्यालयों में 480 सीटों पर होगा दाखिला
विज्ञापन

मेरठ। नगर के तीन केंद्रीय विद्यालयों में 480 सीटों पर पहली कक्षा में प्रवेश के लिए प्रक्रिया होगी। हर स्कूल में पहली कक्षा के चार सेक्शन व 160 सीटें हैं। 20 जुलाई से प्रवेश पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगी। यह सात अगस्त को शाम सात बजे तक चलेगी। इस बार ऑनलाइन आवेदन के लिए विशेष मोबाइल एप भी तैयार किया गया है। यहां केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस, डोगरा लाइंस व पंजाब लाइंस में पहली कक्षा में प्रवेश होंगे। पहली चयनित सूची का प्रदर्शन 11 अगस्त को किया जाएगा। दूसरी सूची का प्रदर्शन 24 अगस्त को एवं तीसरी सूची का प्रदर्शन 26 अगस्त तक करना होगा।
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2020-21 में विभिन्न कक्षाओं में दाखिले के लिए नई गाइड लाइन जारी कर दी है। केंद्रीय विद्यालय संशोधित नियमों के अनुसार अब 27 फीसदी सींटें ओबीसी छात्रों को लिए आरक्षित रखी जाएंगी। केवीएस एडमिशन गाइडलाइन 2020-2021 ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी की गई।
विज्ञापन

नवीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा
केवीएस एडमिशन गाइडलाइन 2020-21 के मुताबिक कक्षा एक में छात्रों का दाखिला ऑनलाइन ड्रॉ सिस्टम से होगा। कक्षा दो से आठ में छात्रों का दाखिला प्राथमिकता के आधार पर होगा। कक्षा नौ में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिया जाएगा। वहीं, कक्षा 11 में छात्रों का प्रवेश कक्षा 10 के प्राप्तांकों के आधार पर किया जाना है। साथ ही कक्षा दस और कक्षा 12 में छात्रों का प्रवेश कक्षाओं में सीटों की उपलब्धता के आधार पर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 से 7 वर्ष हो छात्र की आयु
केंद्रीय विद्यालयों की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश अनुसार आयु सीमा तय है। सत्र 2020-21 में दाखिले के लिए केवीएस द्वारा आयु सीमा (न्यूनतम और अधिकतम) निर्धारित की गई है। केवीएस एडमिशन गाइडलाइन 2020-2021 के अनुसार कक्षा एक में आवेदन के वर्ष यानि 2020 में एक अप्रैल को छात्र की न्यूनतम आयु पांच वर्ष और अधिकतम सात वर्ष होनी चाहिए।
पंजीयन 20 जुलाई से प्रारंभ होंगे। 160 सीटों पर स्कूल में पहली कक्षा में प्रवेश होंगे। पंजीयन स्कूल की साइट पर https://plmeerutcantt.kvs.ac.in/ होंगे। -लक्ष्मी सिंह, प्रिंसिपल, केवी पंजाब लाइंस
20 जुलाई से पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभिभावक स्कूल हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। पंजीयन संबंधी सभी नियम वेबसाइट पर हैं। पंजीयन https://dlmeerutcantt.kvs.ac.in/ पर होंगे। -अरविंद कुमार, प्रिंसिपल, केवी डोगरा लाइंस

अभिभावक स्कूल साइट पर जाकर पंजीयन कराएं। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आयु 5 से 7 वर्ष होना चाहिए। पंजीयन https://slmeerutcantt.kvs.ac.in/ पर होंगे। -नवल सिंह, प्रिंसिपल, केवी सिख लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed