फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   48 mini buses and 55 corporation buses of Loni-Shamli route went on election du48 mini buses and 55 corporation buses of Loni-Shamli route went on election duty.ty.

Meerut News: लोनी-शामली मार्ग की 48 मिनी बस, 55 निगम की बसें चुनाव ड्यूटी में गईं

Fri, 26 Apr 2024 03:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
48 mini buses and 55 corporation buses of Loni-Shamli route went on election du48 mini buses and 55 corporation buses of Loni-Shamli route went on election duty.ty.
शामली। दूसरे चरण में बागपत और मेरठ में 26 अप्रैल को लोकसभा मतदान के लिए सहारनपुर रीजन से 55 निगम और अनुबंधित बसें शामली-लोनी मार्ग की 48 मिनी बसें मिलाकर कुल 103 बसें चुनाव ड्यूटी में जाने से दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे पर सवारियों का मुसीबत भरा सफर रहेगा। सहारनपुर रीजन से कुल 254 बसें लोकसभा चुनाव ड्यूटी में जाने से सवारियों को आने वाले चालीस दिन मुसीबत झेलनी होगी।
विज्ञापन

सहारनपुर रीजन से पहले और दूसरे चरण के लिए 199 निगम और अनुबंधित 19 और 20 अप्रैल को शामली और सहारनपुर से दूसरे चरण के फोर्स के लिए रवाना हो गई थीं। दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए सहारनपुर और मेरठ रीजन से फोर्स रवाना करने के लिए निगम की बसें मांगी गई हैं। सहारनपुर रीजन से 55 निगम बसें और शामली-लोनी मार्ग की सभी 48 मिनी बसें मांगी गई थीं। सहारनपुर आरएम योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लोकसभा के दूसरे और तीसरे चरण के फाेर्स को रवाना करने के लिए 55 निगम की बसें और 48 लोनी शामली की मिनी बसें मांगी गई थीं। इसमें 55 निगम की बसों को बृहस्पतिवार को रवाना कर दिया गया था। 48 मिनी बसों को बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर रीजन की 254 निगम की बस आगामी 40 दिन बाद आएगी। आगामी चार जून तक सवारियों के लिए मुसीबत भरा सफर रहेगा। आरएम के मुताबिक निवार्चन ड्यूटी में रवाना की गईं बसें सहारनपुर- देहरादून- सहारनपुर- हरिद्धार और मुजफ्फरनगर-मेरठ मार्ग की बसें हैं। दूसरी ओर बागपत-मेरठ में 26 अप्रैल के मतदान के लिए शामली से लोनी मार्ग की 48 सभी मिनी बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई हैं। मिनी बस यूनियन के अध्यक्ष सुरेश राणा ने बताया कि लोेनी-शामली मार्ग की सभी बसें जाने से सवारियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed