फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   478 students honored, 11 social workers received Constitution Honor

Meerut News: 478 विद्यार्थियों का सम्मान, 11 समाजसेवियों को मिला संविधान गौरव रत्न

Mon, 24 Nov 2025 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
478 students honored, 11 social workers received Constitution Honor
सीसीएसयू के अटल सभागार में संविधान दिवस पर हुआ संवाद एवं सम्मान समारोह
सीसीएसयू के अटल सभागार में संविधान दिवस पर संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन

-चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 478 हुए चयनित
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर के अटल सभागार में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में आयोजित संविधान ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 18 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं में से चयनित 478 विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय संविधान सेवक संघ एवं काशीराम शोधपीठ संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, मुख्य वक्ता सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार गुप्ता और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। साथ ही सामाजिक, शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुष्पा रावत, शालू सिंह, अशोक कुमार, आरती श्रीवास्तव, आचार्य विकास, डॉ. शिवपाल सिंह, अरुणा कश्यप, अतहर अली, सैय्यद जमानत अली, सौरभ शर्मा एवं डॉ. सरिता चौहान को संविधान गौरव रत्न से नवाजा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि संविधान ने महिलाओं सहित सभी को समानता का अधिकार दिया है। मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह ने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को संविधान ने पूर्ण स्वतंत्रता दी है। युवा ही देश का भविष्य हैं, उन्हें संविधान की गहरी समझ जरूरी है। न्यायाधीश विवेक गुप्ता ने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करने पर जोर दिया। अवनीश त्यागी ने संस्था की जन-जागरूकता मुहिम की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. दिनेश कुमार, एमसी शर्मा, अमिता शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed