फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   45 bigha sugarcane burnt due to spark of HT line

मेरठ: एचटी लाइन की चिंगारी से 45 बीघा गन्ना जला

Tue, 14 Feb 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 14 Feb 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
45 bigha sugarcane burnt due to spark of HT line
खरखौदा के गांव धनोटा में हाई टेंशन लाइन की चिंगारी से जली गन्ने की फसल
सरधना/खरखौदा। देहात क्षेत्र में दो स्थानों पर एचटी लाइन से निकली चिंगारी से 45 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने विद्युत निगम से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

गांव जुल्हेड़ा में सोमवार दोपहर हाई वोल्टेज लाइन की चिंगारी से 20 बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। किसान आदेश त्यागी, रियाजूदीन, प्रमोद, रामनिवास, बीरपाल, संतोष पत्नी प्रमोद, सुरेश के खेतों के ऊपर से 33 केवी की बिजली लाइन गुजर रही है। सोमवार दोपहर लाइन के नीचे एक खजूर के पेड़ से टकराने पर चिंगारी गिर गई। इससे गन्ने में आग लग गई। सूचना पर ग्रामीण दौड़े। जब तक किसानों ने आग पर काबू पाया, 20 बीघा गन्ने की फसल राख हो गई। घटना से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। वहीं मुल्हेड़ा निवासी राजबीर पुत्र मनोज के खेत में भी बिजली के तारों से चिंगारी गिरने पर दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने थाने पर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

वहीं खरखौदा के गांव गांव धनोटा में हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी से 25 बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसान ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। धनोटा निवासी किसान महेंद्र पुत्र मंगू सिंह के अनुसार, उसके गन्ने के खेत से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। सोमवार को तेज हवा के कारण स्पार्किंग के बाद लाइन से निकली चिंगारी खेत में गिर गई। इससे करीब 25 बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसान का आरोप है कि लाइन पूरी तरह जर्जर है। कई बार शिकायत के बाद भी विद्युत निगम लापरवाही बरतता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
सपेरा बस्ती में आग से सात झोपड़ी राख

बहसूमा। गांव महमूदपुर सिखेड़ा की सपेरा बस्ती में सोमवार दोपहर लगी आग से सात झोपड़ी जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नगर पंचायत से पानी के टैंकर मंगाकर आग पर काबू पाया। बाद में फायर ब्रिगेड भी पहुंची। आग से हजारों रुपये कीमत का घरेलू सामान जल गया। सपेरों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। महमूदपुर सिखेड़ा से सटी सपेरा बस्ती निवासी राजेश कुमार, संजय नाथ, शेर सिंह, जग्गी, टिंकल, महेंद्र, नीटू व अशोक ने बताया कि उन्होंने घास फूस से बने घेर में पशुओं को बांध रखा था। इन झोपड़ियों में गद्दा, रजाई, चारपाई समेत कुछ अन्य सामान रखा था। अचानक आग लगने पर पशुओं की जंजीर खोलकर निकला गया। राजेश ने बताया कि आग में उसकी अनाज की खाली टंकी जल गई। संजय की भैंस आग की चपेट में आकर झुलस गई। सपेरा बस्ती के लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि आपदा में सरकार को मदद करनी चाहिए। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा का कहना है कि आग से जनहानि नहीं हुई है। झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया है।

-------------------------
पेपर मिल की खोई में लगी आग, हादसा टला
सरधना। मेरठ रोड पर स्थित स्थित पेपर मिल में सोमवार दोपहर खोई के ढेर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। स्टॉफ ने तुरंत ही अग्निशमन यंत्र से आग बुझानी शुरू कर दी। सूचना पर फायर बिग्रेड की एक गाड़ी भी पहुंच गई। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। पेपर मिल संचालक गौरव गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों ने तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फायर सुरक्षा अधिकारी रामकृपाल सिंह ने घटना की जानकारी ली। संवाद
---------------------------
तेज हवाओं से मवाना में ठप रही विद्युत आपूर्ति
मवाना। तेज हवाओं के कारण सोमवार को आधे नगर में दिनभर विद्युत आपूर्ति ठप रही। देर शाम आपूर्ति बहाल हुई। बीती रात से तेज हवाओं ने लोगों को फिर से ठंड का अहसास कर दिया। सोमवार को पूरे दिन ठंडी हवा चली। हवा की गति तेज होने के कारण हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर से होने वाली आपूर्ति ठप रही। इस कारण आधे नगर की बिजली आपूर्ति बंद रही। जेई बाबूलाल से का कहना था कि हस्तिनापुर रोड स्थित बिजली से आ रही विद्युत लाइन पेडों के बीच से आ रही है। तेज हवा से बार बार लाइन ट्रिप हो रही है। जिस कारण आपूर्ति को बंद रखना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed