फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   4161 teams will search for leprosy patients from house to house

Meerut News: 4161 टीमें घर-घर खोजेंगी कुष्ठ मरीज, आज से शुरू होगा अभियान

Mon, 02 Sep 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 02 Sep 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
4161 teams will search for leprosy patients from house to house
सहारनपुर। जिले में सोमवार यानी आज से हर घर कुष्ठ मरीज खोजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने 4161 टीम लगाई है। निगरानी के लिए 832 सुपरवाइजरों को लगाया गया। अभियान के दौरान दो साल से ऊपर के लोगों की जांच होगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के दौरान हर घर में टीम जाकर जांच करेगी। टीम में आशा कार्यकर्ता के साथ एक पुरुष स्वास्थ्यकर्मी होगा। टीमें घर पर मार्किंग करेंगी। इससे मॉनिटरिंग टीम को जांच के दौरान पता करने में आसानी होगी। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध पाए जाने पर उसको जिला अस्पताल या फिर सीएचसी पर रेफर किया जाएगा। वहीं पर संदिग्ध की फाइनल जांच होगी। पुष्टि होने पर मरीज को दवा देकर उसका उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। पांच टीम पर एक सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। एक टीम ग्रामीण क्षेत्र में 15 से 20 घर और शहरी क्षेत्र में 20 से 25 घरों का सर्वे करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभी 60 कुष्ठ मरीजों का चल रहा इलाज

कुष्ठ मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. धर्मवीर ने बताया कि जिले में अभी 60 कुष्ठ मरीजों का इलाज चल रहा है। 14 दिन चलने वाले कुष्ठ रोग खोजी अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। टीम को जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed