फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पेपर मिल में करंट लगने से युवक की मौत

पेपर मिल में करंट लगने से युवक की मौत

Thu, 16 May 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
पेपर मिल में करंट लगने से युवक की मौत
पेपर मिल में करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

केबल कटा होने से पानी में फैल गया करंट, युवक कर रहा था सफाई, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
गंगानगर। मवाना रोड स्थित पेपर मिल में एक युवक की करंट से झुलसकर मौत हो गई। युवक के परिजनों ने पेपर मिल में हंगामा कर दिया। इंचौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला शांत कराया।

पुलिस के अनुसार इंचौली थानाक्षेत्र के सैनी गांव निवासी अजय कुमार (21) पुत्र रामकुमार मवाना रोड स्थित एक पेपर मिल में कार्य करता था। बुधवार सुबह सात बजे वह अपने साथियों के साथ पानी में लगे कूड़े के ढेर को साफ कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बिजली के केबल में कट होने के कारण पानी में करंट फैल गया। अचानक चपेट में आकर अजय बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में युवक को मेरठ स्थित दयानंद हास्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसओ इंचौली ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अजय की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मिल में हंगामा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, फैक्टरी प्रबंधन ने अजय के परिवार को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है। मृतक अजय चार भाई-बहनों में तनु, सीमा और सौरभ से बड़ा था। उसके पिता रामकुमार भी मजदूरी करते हैं। अजय के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। उधर, जवान बेटे की मौत पर मां अनीता को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed