{"_id":"5cbe29abbdec2214154ec445","slug":"41555966379-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग पर बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग पर बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मार्ग पर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
- टीकरी गांव में रविवार देररात हुआ हादसा, दोस्त के साथ बाइक से घूमने जा रहा था युवक
जानीखुर्द(मेरठ)। कांवड़ मार्ग टीकरी गांव के सामने रविवार देर रात बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
दिल्ली जनकपुरी निवासी 25 वर्षीय विक्रम राय पुत्र जितेंद्र राय अपने दोस्त मनोज के साथ हरिद्वार घूमने के लिये रविवार रात बाइक से चला था।जानीखुर्द थाना क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर गांव टीकरी के सामने अज्ञात वाहन ने विक्रम की बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में विक्रम और मनोज घायल हो गए। घायल विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना की जानकारी पर देर रात विक्रम के परिजन जानी थाने पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल साथी मनोज अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।