फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संभलकर निकलें, आज आफत का जाम

संभलकर निकलें, आज आफत का जाम

Mon, 15 Apr 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
संभलकर निकलें, आज आफत का जाम
सभी केंद्र
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा आज
98 परीक्षा केंद्रों पर 49 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
60 से 70 हजार के करीब अतिरिक्त लोग रहेंगे आज शहर में
20 हजार के करीब वाहन बढ़ जाएंगे एक दिन के लिए महानगर में

- अलीगढ़ चुनावी ड्यूटी में सोमवार सुबह की रवानगी है ट्रैफिक के 79 पुलिसकर्मियों की
- यातायात व्यवस्था बनाए रखना होगा पुलिस के लिए चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। आज सोमवार को शहर में संभलकर निकलें। आज होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती होगा। हालांकि यदि ट्रैफिक पुलिस का मैनेजमेंट सही रहे तो शहर में जाम नहीं लगेगा।
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब 49 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। ट्रैफिक पुलिस की मानें तो इन परीक्षार्थियों के साथ करीब 20 हजार लोग भी रहेंगे। परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रहेगी। अनुमान है कि शहर में 60 हजार से 70 हजार लोग अतिरिक्त रहेंगे तो करीब 20 हजार अतिरिक्त वाहन दौड़ेंगे। ऐसे में शहर में जाम न लगे और यातायात व्यवस्था सुचारु रहे, यह सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

शहर में जाम का झाम
शहर में तो पहले से रोजाना जाम का झाम रहता है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता, जब शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम न लगता हो। वैसे भी मतदान और छुट्टियों के बाद सोमवार से स्कूल-कॉलेज खुलेंगे तो बाजारों में भी चहल-पहल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही होना चाहिए ट्रैफिक मैनेजमेंट
यदि ट्रैफिक पुलिस का मैनेजमेंट सही रहे तो शहर में जाम की समस्या ज्यादा नहीं रहेगी। दरअसल ट्रैफिक विभाग में इस समय चार सीओ, पांच टीआई, 22 एचसीपी/हेडकांस्टेबल, 107 सिपाही, 44 महिला कांस्टेबल और 100 होमगार्ड हैं। इनमें से 79 पुलिसकर्मी सोमवार सुबह दूसरे चरण के चुनाव के लिए अलीगढ़ रवाना हो जाएंगे। करीब 203 ट्रैफिक कर्मी शहर में रहेंगे। यदि इन ट्रैफिक कर्मियों को सभी जाम प्वाइंटों पर लगा दिया जाए और ये ट्रैफिक कर्मी इमानदारी से ड्यूटी करें तो जाम नहीं लगेगा। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस की दिल्ली रोड और गढ़ रोड को जाम से बचाने के लिए भैसाली बस अड्डा, सोहराब गेट और प्राइवेट बस अड्डों के बाहर ड्यूटी लगाई गई है। शहर के मुख्य स्थानों पर एक-एक सिपाही तैनात किया गया है। लेकिन अधिकांश स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात नहीं रहेगी।
जाम लगने पर जागता है सिस्टम
मेरठ। ट्रैफिक पुलिस शहर में जाम लगने के बाद जागती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रैफिक पुलिस डॉ. आंबेडकर जयंती और रामनवमी पर समय से डायवर्जन प्लान लागू करना ही भूल गई। रविवार को इन दोनों आयोजनों पर शोभायात्राएं शहर में निकलीं और शहर में भीषण जाम लग गया। लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
दरअसल, डायवर्जन प्लान ट्रैफिक पुलिस को शनिवार को ही तैयार करना था। जिससे शहर की जनता वैकल्पिक मार्ग से निकलती। ऐसे में रविवार सुबह जैसे ही डॉ. आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा दिल्ली रोड पर पहुंची तो पुलिस को डायवर्जन प्लान याद आया और दिल्ली रोड पर रोडवेज बसों को रोक दिया गया। रविवार सुबह दस बजे से ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर शोभायात्राएं शुरू हो गई गईं थीं। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस को डायवर्जन प्लान याद आया। उसके बाद दिल्ली रोड पर आनन फानन में डायवर्जन प्लान कर दिया गया। परतापुर तिराहा पर भी बैरियर लगा कर सभी बसों को रोक दिया गया। शहर में भी कई जगह बैरियर लगाए गए।
शहर से लेकर हाईवे तक जाम
रविवार को शहर में देर रात तक कई स्थानों पर जाम लगा रहा। बेगमपुल चौराहा, जीरो माइल पर जाम की समस्या बनी रही। वहीं जली कोठी चौराहे से वेस्ट एंड रोड की तरफ भी डायवर्जन से जाम की समस्या बनी रही। रेलवे रोड चौराहे से लेकर सिटी स्टेशन रोड की तरफ जाम लगा रह। बागपत अड्डे से लेकर टीपीनगर थाने तक भीषण जाम की समस्या बनी रही। परतापुर तिराहे पर भी शाम को जाम लगा रहा। शाम छह बजे बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर रेलवे फाटक पर बैरियर खराब हो गया। जिससे बाईपास पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर और परतापुर तिराहे पर भी जाम की समस्या बनी रही।

ट्रैफिक पुलिस अलर्ट रहेगी
यातायात व्यवस्था को लेकर ड्यूटी लगाई गईं हैं। चुनाव में फोर्स के जाने से परेशानी बन रही है। जाम की समस्या न बने इसके लिए पुलिस अलर्ट रहेगी। मुख्य स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है। डॉ. आंबेडकर जयंती पर डायवर्जन से कुछ स्थानों पर परेशानी हुई। -संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed