फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कब्रिस्तान के निकट खेत में मिले पशुओं के अवशेष

कब्रिस्तान के निकट खेत में मिले पशुओं के अवशेष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान के निकट खेत में मिले पशुओं के अवशेष
कब्रिस्तान के निकट खेत में मिले पशुओं के अवशेष
विज्ञापन


मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव में त्यौड़ी में भोजपुर- हापुड़ सीमा से लगे कब्रिस्तान और एक सूखे कुएं में बड़ी संख्या में पशुओं के अवशेष मिले हैं। भोजपुर व हापुड़ की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों का निस्तारण कराया। पशुओं के अवशेष मिलने से लोग आक्रोशित हैं। भोजपुर क्षेत्र के त्यौड़ी व हापुड़ क्षेत्र के सरावा गांव के खेत आपस मिले हुए हैं। शुक्रवार दोपहर को त्यौड़ी गांव के कब्रिस्तान के निकट के खेत व सरावा स्थित गांव के एक सूखे कुएं में पशुओं के अवशेष मिले। सूचना पर हापुड़ क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। चुनावी माहौल व लोगों के गुस्से को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तुरंत अवशेषों का निस्तारण कराया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ केपी मिश्रा व मोदीनगर के सीओ संजीव कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण नीरज जादौन भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि त्यौड़ी के प्रधान वसी की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पशुओं के कटानस्थल का पता लगाकर दोषी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


कहीं माहौल बिगाड़ने की साजिश तो नहीं
पशुओं के मिले अवशेष किसी असामाजिक तत्व की साजिश का हिस्सा भी हो सकते हैं। सीओ केपी मिश्रा का कहना है कि क्षेत्र का माहौल का खराब करने के लिए अवशेष बाहर से भी लाकर खेतों में फेंके जा सकते है। मिले अवशेषों में अधिकतर अवशेष हफ्तों पुराने हैं। यदि स्थानीय स्तर पर कटान किया जाता तो अवश्य ही ताजे अवशेष भी मिले होते है। अवशेषों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed