{"_id":"5c86c377bdec22142a71f1d5","slug":"41552335735-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। किसान एकता संघर्ष संगठन के नेतृत्व में सोमवार को तहसील में धरने के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। किसानों ने जल्द गन्ने का बकाया भुगतान कराने की मांग की।
किसान एकता संघर्ष संगठन के अध्यक्ष शौकीन गुर्जर ने बताया कि वह लगातार तीन माह से धरना दे रहे हैं। इसके बावजूद मिल प्रशासन एवं गन्ना विभाग के अधिकारी किसानों की पीड़ा नहीं समझ रहे हैं। किसान गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहा है। किसानों को पहले शादी के दौरान चेक दे दिया जाता था, परंतु अब यह व्यवस्था भी समाप्त कर दी गई है। एक तरफ भुगतान नहीं हो रहा और दूसरी ओर किसानों अपनी बेटी व बेटों की शादी को लेकर चिंतित हैं। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव को सौंपा। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी से गन्ना विभाग को अवगत कराया जा चुका है।
इरशाद पहलवान नगर अध्यक्ष मनोनीत
मवाना। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मोघा ने कांग्रेस के साथ जुड़े इरशाद पहलवान को नगर अध्यक्ष मवाना मनोनीत किया है। उनके नगर अध्यक्ष बनने पर नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
विज्ञापन
लूट की योजना बनाते दो पकड़े
मवाना। मवाना पुलिस ने मिल रोड से दो युवकों को लूट की योजना बनाते दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ में जुटी है।
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि रविवार देर रात उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की दो संदिग्ध युवक मिल रोड पर खड़े हैं। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ में जुटी है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मंगलवार को पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया जाएगा।