{"_id":"5c7c442fbdec227367368225","slug":"41551647791-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर झमाझम होती रही बारिश, दिन में ध्ूप से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर झमाझम होती रही बारिश, दिन में ध्ूप से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विज्ञानियों का कहना, अभी मौसम का मिजाज नरम-गरम रहेगा
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। फरवरी के बाद मार्च में बारिश ने मौसम बिगाड़ दिया है। शनिवार दोपहर से देर रात तक बारिश होने के बाद रविवार दिन भर खिली धूप ने थोड़ी राहत दी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी मौसम का मिजाज नरम-गरम रहेगा।
बेमौसम बारिश से मौसम बदल रहा है। जनवरी और फरवरी में लगातार बारिश से मौसम में काफी बदलाव आया था। फरवरी माह में ही 13 से अधिक बार पश्चिमी विक्षोभ बना, जिस कारण से थोड़े-थोड़े अंतराल में बारिश हुई। अब मार्च माह में कई वर्षों बाद बारिश हुई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 व न्यूनतम 68 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर बारिश 7.2 मिमी रिकॉर्ड की गई है। पहाड़ों पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से वेस्ट यूपी में फिर से बारिश हुई है। जिसके चलते दिन और रात का तापमान भी सामान्य से नीचे आ गया है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश आ रही है। सोमवार को बादल छाए रहेंगे। रात का तापमान बढ़कर 12-13 डिग्री तक पहुंचेगा। सोमवार के बाद मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
मौसम में ज्यादा बदलाव सही नहीं है
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में ज्यादा बदलाव सही नहीं है। इस बार मानसून के सीजन में भी अच्छी बारिश हुई और अब जनवरी व फरवरी में भी बारिश ने मौसम को काफी बदला है। इस समय हो रही बारिश और ओलावृष्टि के चलते फसलों पर भी असर दिखाई देगा। बारिश के चलते सरसों, चना, आलू की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है।