{"_id":"5c744f1bbdec22270f4fdbf4","slug":"41551126299-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल मार्गो से गुजरने को विवश होंगे कावडिय़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल मार्गो से गुजरने को विवश होंगे कावडिय़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहसूमा। शिवभक्तों की राह इस बार आसान नहीं होगी। उन्हें नहर पटरी के गड्ढों एवं बदहाल मार्ग से होकर गुजरना होगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से इस मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की चुकी है, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। इसका खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पडे़गा।
बुलंदशहर, गाजियाबाद के शिवभक्तों ने कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार जाने की तैयारी में जुट गए हैं। कांवड़िए बटावली, अकबरपुर सादात व झुनझुनी नहर पटरी से होते हुए कूड़ी कमालपुर की झाल से गुजरते हैं। इस नहर पटरी पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। नहर पटरी के भांग एवं घासफूस उग आई है। यदि शासन-प्रशासन ने शीघ्र ही नहर पटरी के गड्ढों को नहीं भरवाया तो शिवभक्तों को इसी बदहाल मार्ग से गुजरना पडे़गा। ऐसे में यदि बेमौसम बारिश ने अपना जलवा दिखा दिया तो शिवभक्तों को इसमें गुजरने में कठिनाइयों का सामना करना पडे़गा।
क्या कहते हैं क्षेत्रीय नागरिक
ग्राम अकबरपुर सादात निवासी सतबीर भाटी का कहना है कि नहर पटरी की हालत काफी खराब है। जिससे कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों को परेशानी उठानी पडे़गी। शाहपुर निवासी यशवीर सिंह का कहना है कि नहर पटरी का मार्ग का यही हाल रहा तो शिवभक्तों को इस बार मार्ग बदलने को विवश हो सकते हैं। अकबरपुर सादात निवासी शोभाराम पंडित का कहना है कि शासन-प्रशासन को पहले ही पता है कि मार्ग कि स्थिति क्या है। महाशिवरात्रि के मौके पर भी पटरी की व्यवस्था नहीं कराना कांवड़ियों के लिए कष्टदायक होगा। राजपाल सिंह का कहना है कि इस नहर पटरी से कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों शिवभक्तों का आवागमन रहता है। हालांकि अधिकारी इस पटरी मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्य बातें
नहर पटरी जगह-जगह से टूट जाने से हुई बदहाल
यहां से बुलंदशहर एवं गाजियाबाद के कांवड़िए गुजरते हैं
बाइक चोरी
बहसूमा। चरला गंाव निवासी जयप्रकाश सिंह पुत्र शेर सिंह ने बताया कि वह बहसूमा में सोनू नागर की बहन के यहां शादी में आया था। वह बाइक समारोह स्थल से कुछ दूर खड़ी करके खाना खाने गया। वह लौटा तो बाइक नहीं मिली। इस संबंध में एसओ रविंद्र कांबोज का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
शांतिभंग में चालान किया
बहसूमा। पुलिस रविवार को रामराज गंगनहर पटरी से गाय एवं भैंस काटने की सूचना पाकर पहुंची थी परंतु मामला मुर्दा मेवशी का निकला। पुलिस ने हिरासत में लिये युवकों का सोमवार को शांतिभंग में चालान कर दिया है। मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी चमन, राशिद, आरिफ पुत्रगण हनीफ व सूर्य पुत्र हरद्दीन श्यामनगर लिसाड़ी गेट का शांतिभंग में चालान कर दिया है।