{"_id":"5c5eded6bdec2273875d56d6","slug":"41549721302-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोग रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोग रहे परेशान
मुरादनगर। मरम्मत कार्य के चलते रविवार को दिल्ली-मेरठ हाइवे पर भीषण जाम लग गया। करीब पांच किमी लंबे जाम में फंसे मुसाफिरों और वाहन चालकों ने परेशानी झेली। सुबह से रात तक हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए। 10 मिनट का सफर तय करने में लोगों को एक घंटे से अधिक का समय लगा। हालांकि प्रत्येक कट पर पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन इसके बावजूद जाम से लोगों को राहत नहीं मिली।
लोग निर्माण विभाग करीब एक पखवाड़े से हाइवे को गडढा मुक्त करने के लिए मरम्मत करा रहा है। सड़क निर्माण के चलते रविवार को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर भीषण जाम लग गया। करीब पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए लोगों ने गंगनहर पटरी, पाइप लाइन, कनौजा कुशलिया मार्ग का सहारा लिया। वाहनों की अधिकता होने के कारण संपर्क मार्गो पर भी जाम की स्थिति बन गई। एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंसी नजर आईं। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण के चलते हाइवे पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। प्रत्येक कट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।