{"_id":"5b68b68a4f1c1b8d6e8b4800","slug":"41533589130-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यसमिति की बैठक से पहले संघ मुख्यालय भी हुआ चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यसमिति की बैठक से पहले संघ मुख्यालय भी हुआ चकाचक
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यसमिति की बैठक से पहले संघ मुख्यालय हुआ चकाचक
मेरठ। भाजपा कार्यसमिति की बैठक से पहले संघ मुख्यालय भी चकाचक हो गया है। शंकर आश्रम को रंगाई पुताई के बाद पूरी तरह चमका दिया गया है। इसका बड़ा कारण बैठक के दौरान संघ के कई बड़े नेताओं का यहां प्रवास और इस दौरान ही कुछ बड़े नेताओं का शंकर आश्रम पर आगमन होना माना जा रहा है।
शिवाजी रोड स्थित शंकर आश्रम संघ का क्षेत्रीय मुख्यालय है। जहां से राष्ट्रीय स्वयं सेवक की तमाम गतिविधियां संचालित होती हैं और वरिष्ठ पदाधिकारी यहां प्रवास करते हैं। इस समय शंकर आश्रम पूरी तरह चमका दिया गया है। आश्रम के भीतर के कक्ष, सभागार, बैठक कक्ष आदि सभी को पूरी तरह व्यवस्थित कर दिया गया है। इसके पीछे सूत्रों का कहना है कि मेरठ में 11 व 12 अगस्त को प्रस्तावित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान संघ परिवार के भी कुछ नेता यहां प्रवास करते हुए बैठक में नजर रखेंगे। इसके साथ बैठक में आने वाले प्रदेश के तमाम नेता और मंत्री आदि भी शंकर आश्रम संघ नेताओं से मुलाकात के लिए पहुंच सकते हैं। जिस कारण शंकर आश्रम को पूरी तरह व्यवस्थित कर दिया गया है। इसके साथ ही निर्माण कार्य के चलते अंदर जो गंदगी फैली थी, उसे साफ करके अब भीतर ही बड़ी पार्किंग की व्यवस्था भी बना दी है।