फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वादाखिलाफ है प्रदेश सरकार, करेंगे आंदोलन

वादाखिलाफ है प्रदेश सरकार, करेंगे आंदोलन

Mon, 25 Jun 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
वादाखिलाफ है प्रदेश सरकार, करेंगे आंदोलन
वादा खिलाफ है प्रदेश सरकार, करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

मेरठ। समान कार्य समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ आंदोलन की तैयारी कर रहा है। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक स्वराज पाल दुहूण ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार वादा खिलाफ है। संगठन अब आंदोलन की राह पकड़ेगा। आंदोलन का चरणबद्ध कार्यक्रम तीन जुलाई से 30 जुलाई तक प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों से संपर्क कर किया जाएगा। इसी बीच नौ जुलाई को कलमबद्ध हड़ताल की जाएगी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। 23 से 30 जुलाई के बीच जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर नौ अगस्त को मशाल जुलूस जिला मुख्यालयों से निकालकर सरकार को चेतावनी दी जाएगी। 12 अगस्त से 31 अगस्त के बीच मंडल कार्यालयों पर धराना देते हुए संयुुक्त शिक्षा निदेशकों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली के लिए सांसदों-मंत्रियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। पांच अगस्त को राज्य परिषद की लखनऊ में बैठक होगी। समस्याओं का निराकरण न होने पर सितंबर में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान डॉ. जयप्रकाश वर्मा, कोमवीर सिंह तोमर, ब्रजपाल सिंह, ब्रजमोहन शर्मा, भुल्लन सिंह, दिनेश कुमार बालियान, जयपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed