फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कलक्ट्रेट पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

कलक्ट्रेट पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

Mon, 11 Jun 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन
मेरठ। पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार को कलक्ट्रेट में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें सांप्रदायिक सौहार्द के बीच सभी धर्मों के लोगों, जनप्रतिनिधियों, नेताओं, व्यापारी नेताओं और स्वयंसेवी, समाजसेवी संगठनों के लोगों ने भाग लिया। रोजा इफ्तार के बाद शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने कलक्ट्रेट पार्क में रोजेदारों को नमाज पढ़ाई और आपसी भाईचारा, सबकी हिफाजत और अमनचैन की दुआ कराई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, एसएसपी राजेश कुमार पांडे, एडीएम सिटी मुकेश चंद्र और एसपी सिटी रणविजय सिंह ने सभी अतिथियोें का स्वागत किया। रोजा इफ्तार पार्टी में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, शहर विधायक रफीक अंसारी, आदिल सिद्दीकी, बदर अली, इसरार सैफी, संगीता राहुल, मेरठ जिला बार अध्यक्ष राजेंद्र जानी, कांग्रेस के हरिकिशन आंबेडकर, धर्म दिवाकर, चौ. यशपाल सिंह, सरताज गाजी, सुनील अग्रवाल, डॉ. मेराजुद्दीन, हसीन अहमद सैफी, जुल्फिकार, चौ. जहीर, तंसीर अहमद, मो. यूसुफ सलमानी, अमित कुमार, नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन, नसीम, करीम सैफी, सरदार राजबीर सिंह, मनजीत सिंह कोछड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed