फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डिनर के बहाने रूठों को मनाने की हुई कवायद

डिनर के बहाने रूठों को मनाने की हुई कवायद

Mon, 04 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
डिनर के बहाने रूठों को मनाने की हुई कवायद
डिनर के बहाने रूठों को मनाने की हुई कवायद
विज्ञापन


मेरठ। महानगर भाजपा में पिछले काफी समय से गुटबाजी पूरी तरह सक्रिय है। पार्टी में कई धड़े बने हैं तो कुछ नेता अपने और अपने लोगों को आगे करने की चाहत में वरिष्ठ व पुराने सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इस अनदेखी और गुटबाजी के शिकार अब भाजपा पार्षद भी होने लगे हैं। ऐसे में बढ़ती गुटबाजी के बीच अब पदाधिकारियों और नेताओं के विरुद्ध भाजपा में स्वर मुखर होने लगे हैं। इस बदलती स्थिति को देख रविवार रात डिनर के बहाने विरोध दबाने का प्रयास किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सांसद राजेंद्र अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग आदि मौजूद रहे।
गढ़ रोड स्थित एक होटल में नगर निगम के सभी 36 भाजपा पार्षदों के साथ मंडल अध्यक्षों को भी बुलाया गया। इस डिनर पार्टी की मीडिया से पूरी गोपनीयता रखने की कोशिश की गई। इसमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि वह सभी निर्वाचित भाजपा पार्षदों के साथ बैठें। लेकिन समय की व्यस्तता के कारण यह मौका देर से आया। लेकिन अब लगातार साथ बैठेंगे और जो भी पार्षद व मंडल अध्यक्ष हैं उनसे सीधे संवाद भी स्थापित होता रहेगा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने पार्षदों से कहा कि नगर निगम में कुछ उपसमितियां गठित हाेंगी। जिसमें तीन-तीन पार्षदों को रखा जायेगा। इसलिए सभी पार्षद इन समितियों में एडजस्ट होंगे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षाें और पार्षदों से मिलकर पार्टी के लिए काम करने की बात कही। इस दौरान अहम बात ये रही कि नाराजगी के बावजूद मंडल अध्यक्ष और पार्षदों ने कोई मुखर होकर बात नहीं रखी और चुप सुनते रहे। जयकरण गुप्ता, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, अजय गुप्ता, विपिन जिंदल, ललित नागदेव, संदीप गोयल रेवड़ी, अंशुल गुप्ता, अमित शर्मा, अंकित अग्रवाल, गिरीश मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed