फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   45 में से 20 मरीजों को निकला दमा

45 में से 20 मरीजों को निकला दमा

Wed, 02 May 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
45 में से 20 मरीजों को निकला दमा

विज्ञापन

विश्व अस्थमा दिवस
45 में से 20 मरीजों को निकला दमा
मेरठ। विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर मंगलवार को निशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आदर्श नगर स्थित डॉक्टर शिवराज मेमोरियल चेस्ट एवं एलर्जी सेंटर पर किया गया। शिविर में 70 से अधिक मरीजों की जांच की गई। 45 मरीजों की अस्थमा जांचने वाली (पीएफटी) की जांच की गई, इनमें से करीब 20 रोगी दमा रोग से पीड़ित पाए गए। इनके फेफड़ों की क्षमता 25 से भी कम पाई गई।
छाती व दमा रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर ने इनकी जांच की। उन्होंने इन्हें लगातार इन्हेलर लेने की सलाह दी। साथ ही इन्हेलर के प्रति विभिन्न भ्रांतियों को चलचित्र व ऑडियो विजुअल के माध्यम से भी समझाया। उन्होंने नाक की एलर्जी तथा पेट की एसीडिटी को भी दमा रोग पर पूर्ण रूप से ठीक करने में बाधक बताया।
विज्ञापन


आसन और प्राणायाम से ठीक हो सकता है दमा
मेरठ। आयुष्मान योग संस्थान के वैद्य राज आचार्य यशोवर्धन योगी का कहना है कि कहावत है कि दमा दम के साथ जाता है, लेकिन वह ऐसा नहीं मानते हैं। अस्थमा दिवस पर उन्होंने लोगों को बताया कि अगर कुछ सावधानी रखते हुए नियमित योग आसन प्राणायाम सुखासन, पवन मुक्तासन, शवासन, अर्धमत्सेंन्द्रीयासन, अनुलोम विलोम, अन्तरूकुंभक प्राणायाम और कुछ जड़ी बूटियों का प्रयोग किया जाए तो इस रोग से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
निशुल्क चिकित्सा शिविर में हुई 70 मरीजों की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed