{"_id":"5ad266c44f1c1b330a8b493b","slug":"41523738308-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएमटी एल्युमिनी मीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएमटी एल्युमिनी मीट
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी यादें की ताजा, देव नेगी के तरानों पर सब झूमे
मेरठ।
क्लास के पुराने साथी को देखकर किसी की आंखें नम हो गईं तो कोई दोस्त को देखकर कहने लगा...तू तो आज भी नहीं बदला। कोई अपनी क्लास में बैठकर पुरानी यादों में खो गया तो किसी ने शिक्षकों को धन्यवाद देकर कहा कि आपकी वजह से मैं अब कामयाब हो गया हूं। आईआईएमटी कॉलेज में शनिवार को ऐसा ही नजारा था। मौका था एल्युमिनाई मीट समागम-2018 का। एल्युमिनाई मीट में मशहूर प्ले बैक सिंगर देव नेगी ने शिरकत की तो रात जवां होती चली गई। देव नेगी के तरानों पर छात्र-छात्राएं झूम उठे।
गंगानगर स्थित आईआईएमटी कॉलेज के प्रांगण में शनिवार शाम तीन बजे एल्युमनाई मीट समागम 2018 का भव्य आयोजन हुआ। इस मौके पर एल्युमिनाई एसोसिएशन का गठन किया गया। पुरातन छात्रों की सर्वसम्मति से अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईएमटी समूह के चेयरमैन और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता और वाइस चेयरमैन-प्रो चांसलर अभिनव अग्रवाल और प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने किया।
इस मौके पर योगेश मोहन गुप्ता ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए निगाह लक्ष्य पर होनी चाहिए। मेरा पूरा जीवन कॉलेज को समर्पित रहा। आगे बढ़ने और कुछ बनने की सीख मुझे यहीं से मिली। आज मुझे गर्व है कि इस कैंपस से निकले छात्र-छात्राएं पूरे देश में नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए संस्कारवान होने की प्रेरणा दी। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। किसी ने गीत सुनाकर समां बांध तो किसी ने शानदार नृत्य से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
चलती है क्या नौ से बारह
फिल्मों में अपनी आवाज से धमाल मचाने वाले देव नेगी ने माइक संभाला तो माहौल बदलता चला गया। देव नेगी ने चलती है क्या नौ से बारह गीत गाया तो छात्र-छात्राओं ने थिरकना शुरू कर दिया। बद्री की दुल्हनियां, तेरी हाई हाई हील्स और आजा अब जी ले जरा गीत सुनकर हर कोई झूम उठा। छात्राएं स्टेज के सामने पहुंचकर डांस करने लगीं। ऐ दिल है मुश्किल और अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना सुनकर सब खो गए। देव नेगी की शानदार प्रस्तुति ने एल्युमिनाई मीट को यादगार बना दिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंशु तेवतिया ने बताया कि कार्यक्रम में सिंगापुर, मलेशिया और दुबई से भी पुरातन छात्र सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे।