{"_id":"5abe9d4d4f1c1bba618b494a","slug":"41522441549-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विकास मंत्री को सुनाई सराफा कारोबारियों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विकास मंत्री को सुनाई सराफा कारोबारियों की समस्या
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांसद ने मंत्री सुरेश खन्ना को भेजा पत्र
- पत्र के माध्यम से सराफा कारोबारियों की समस्याओं से कराया अवगत
मेरठ।
एशिया की सबसे बड़ी गोल्ड मंडी की समस्याओं को लेकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को एक पत्र भेजा है। उन्होंने सराफा कारोबारी 2013 से सराफा बाजार में नक्शा स्वीकृत की जटिल प्रक्रिया को आसान बनाने की आवाज उठा रहे हैं। पिछले दिनों नील गली, शहर सराफा बाजार के कारोबारियों ने सांसद को पत्र लिखकर न्याय की मांग की थी।
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की मांग है कि सराफा बाजार शहर का 200 साल पुराना बाजार है। जहां तमाम कारोबारी सराफा का काम करते हैं। लेकिन 1973 में बना एमडीए अब बाजार में किसी भी नए निर्माण, जीर्णोद्धार का नक्शा पास कराने में काफी परेशानी करता है। एमडीए कारोबारियों का नक्शा इसलिए पास नहीं करता क्योंकि नियमानुसार दुकानों के बाहर 12 मीटर चौड़ी सड़क होनी चाहिए, जो अब इस सघन बाजार में होना असंभव है। इस वजह से कारोबारियों के नक्शे भी पास नहीं हो रहे। कई दुकानें जर्जर अवस्था में है मगर नक्शा पास न होने के कारण कारोबारी न तो दुकान की मरम्मत करा पा रहे हैं न ही नया निर्माण हो रहा है। इस कारण कई दुर्घटनाएं भी बाजार में हो चुकी हैं। आए दिन बड़ी दुघर्टना होने का खतरा बना रहता है। अत: सराफा कारोबारियों को नक्शा पास कराने के इस जटिल नियम में छूट दी जाए। बुलियन की ओर से अध्यक्ष रविप्रकाश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, मंत्री नरेश माहेश्वरी, सर्वेश कुमार सराफा व अन्य व्यापारी शामिल रहे। कारोबारियों की समस्या क ो सुलझाने के लिए सांसद ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को पत्र भेजा है।
विज्ञापन