{"_id":"5a679e714f1c1b9f268b6124","slug":"41516740209-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक में नाबालिगों को रास्ता दिखाएंगी महिला कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक में नाबालिगों को रास्ता दिखाएंगी महिला कांस्टेबल
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक में नाबालिगों को रास्ता दिखाएंगी महिला कांस्टेबल
मेरठ। गणतंत्र दिवस के बाद जल्द ही ट्रैफिक पुलिस में महिला कांस्टेबलों को शामिल किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक के प्लान पर एसएसपी ने मुहर लगा दी है। महिला कांस्टेबलों के लिए ट्रैफिक में दस नई स्कूटी भी खरीद ली गई हैं। एसपी ट्रैफिक ने महिला कांस्टेबलों की तैनाती के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है। ट्रैमो की तर्ज पर महिला कांस्टेबल यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए काम करेंगी।
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि ट्रैफिक में महिला पुलिसकर्मी नहीं होने से ट्रैफिक नियम तोड़ने वाली महिलाओं पर न तो कार्रवाई नहीं होती और न ही चेकिंग। अब ट्रैफिक में बीस महिला कांस्टेबलों की जल्द ही तैनाती होनी है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि पंजाब की तर्ज पर यह प्लान तैयार किया गया है। जिसमें छात्राओं और महिलाओं को भी वाहन चलाने की ट्रेनिंग के साथ जागरूक किया जाएगा। एक स्कू टी पर दो दो महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी। स्कूल व कालेजों के बाहर छेड़छाड़ की घटना पर भी अंकुश लगाया जाएगा। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाली छात्रा व युवतियों को जागरूक करने के साथ अभियान भी चलाया जाएगा।
चौराहों पर भी संभालेंगी जिम्मेदारी
ट्रैफिक में महिला कांस्टेबलों के लिए जल्द ही रूट चार्ट भी बनाया जाना है। दस अलग अलग स्थानों पर ड्यूटी कर फोटो चालान के साथ महिलाओं की चेकिंग भी करेंगी। जो नई स्कूटी खरीदी गई हैं उनमें अन्य उपकरण लगाकर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
छात्राओं पर रहेगा फोकस
एसपी ट्रैफिक का कहना है कि महिला कांस्टेबलों का सबसे ज्यादा फोकस छात्राओं पर रहेगा। नाबालिग छात्राएं भी एक्टिवा पर नियम तोड़ती हैं। ऐसे में हादसा होने का डर भी रहता है। महिला कांस्टेबल स्कूल व कॉलेजों में छात्राओं को ट्रैफिक की जानकारी भी देंगी।
महिला कांस्टेबलों की तैनाती से ट्रैफिक पुलिस को मजबूती मिलेगी। जो नाबालिग नियम तोड़कर वाहन चलाते हैं उन्हें भी जागरूक किया जाएगा। ट्रैफिक के लिए नई स्कूटी खरीद ली गई हैं। मंजिल सैनी दहल, एसएसपी