फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पराग दुग्ध उत्पादकों ने भीख मांगकर किया प्रदर्शन

पराग दुग्ध उत्पादकों ने भीख मांगकर किया प्रदर्शन

Tue, 02 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
पराग दुग्ध उत्पादकों ने भीख मांगकर किया प्रदर्शन
मेरठ। पराग दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादकों ने दूध का उचित दाम न मिलने, प्राइवेट लोगों से दूध की खरीद करके प्लांट को घाटे में पहुंचाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कमिश्नरी चौराहा पर दूध बहाकर और भीख मांगकर प्रदर्शन किया। कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पराग दुग्ध संघ गगोल के डायरेक्टर विपत सिंह, धर्मवीर सिंह, बलराज सिंह आदि के नेतृत्व में दुग्ध उत्पादकों ने प्रदर्शन किया। विपत सिंह ने पराग दुग्ध संघ गगोल के महाप्रबंधक पर आरोप लगाते कहा कि महाप्रबंधक दुग्ध समितियों को जहां दूध का उचित भाव देने को तैयार नहीं हैं, जबकि प्राइवेट दूध खरीद करके संस्था को घाटे में पहुंचाने का काम कर रहे हैं। पराग दुग्ध संघ गगोल में घोटाला हो रहा है, जिसकी जांच करायी जाए। इस दौरान सेंसरपाल, रामपाल, योगेश प्रधान, राजेश तुराहा, भागमल, जयप्रकाश, निरंजन , राजसिंह, बलराम सिंह, दिनेश, अजय, जगवीर, मूलचंद, मदन सिंह, ज्ञानी सिंह, नीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- पराग दूध का दाम बढ़ाने, एमडी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed