{"_id":"5a400cc64f1c1bf61b8b4ef2","slug":"41514147014-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरियों के खिलाफ कार्रवाई को कैंट बोर्ड ने मांगी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरियों के खिलाफ कार्रवाई को कैंट बोर्ड ने मांगी फोर्स
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई को कैंट बोर्ड ने मांगी फोर्स
मेरठ। छावनी क्षेत्र में डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए कैंट बोर्ड ने पुलिस अधिकारियों से फोर्स मांगी है। दो जनवरी से अभियान चलाए जाना है। हालांकि डेयरी संचालकों को 30 दिसंबर तक स्वयं ही डेयरियों को छावनी से बाहर ले जाने का समय दिया गया है। एनजीटी के आदेश पर कैंट बोर्ड प्रशासन ने सभी डेयरियों को छावनी से बाहर करने का निर्णय लिया है। दो माह पहले सभी डेयरी संचालकों को छावनी से बाहर जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक एक भी डेयरी बाहर नहीं गई है। पिछले सप्ताह सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने डेयरी संचालकों को अपने कार्यालय में बुलाकर स्पष्ट कर दिया था कि अगर वह डेयरी को नहीं हटाते हैं तो एक या दो जनवरी से कैंट बोर्ड कार्रवाई करेगा। इस दौरान सभी डेयरियों को ध्वस्त कर सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। अब सीईओ ने एसपी सिटी से पुलिस फोर्स की मांग की है।